{"_id":"580283eb4f1c1b6e52292e84","slug":"bhiwani-news-roadways-bus-hit-unknownm-bike-rider-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से अज्ञात बाइक सवार घायल, रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की टक्कर से अज्ञात बाइक सवार घायल, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव बिलावल के समीप शनिवार सुबह रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में घायल बाइक सवार को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। देर शाम तक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलावल अड्डे के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में रोडवेज बस व बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद रोडवेज चालक-परिचालक ने उसे संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। बाढड़ा थाना एएसआई सतीश कुमार का कहना है कि घटना की सूचना हमें मिल चुकी है। अभी घायल के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बयान दर्ज करने के बाद ही पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी।