{"_id":"5745f7614f1c1bd240690919","slug":"bhiwani-news-railway-line-engine-train-unrailed-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, कई सवारी गाड़ी अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, कई सवारी गाड़ी अटकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बेपटरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी जंक्शन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरने की वजह से घंटों रेलों के पहिये थम गए। इंजन का पहिया दोनों पटरियों के बीच में फंस गया। यातायात बहाली के लिए रेलवे विभाग के अमले को करीब साढ़े तीन घंटे पसीना बहाना पड़ा। इस व्यवधान की वजह से तीन सवारी गाड़ियां प्रभावित हुई। रेवाड़ी-गंगानगर और हिसार-जयपुर पैसेंजर गाड़ी व भटिंडा-रेवाड़ी गाड़ियों के हजारों यात्री बेहाल रहे। शाम सात बजे के करीब रेल यातायात बहाल नहीं हो सका।
बुधवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे मालगाड़ी का इंजन वाशिंग यार्ड के पास अचानक बेपटरी हो गया। इंजन के दोनों पहिये पटरी के बीच के हिस्से में अटक गए। आनन-फानन मेें रेलवे का अमला मौके पर पहुंचा और अपना काम शुरू किया। रेलवे ट्रैक पर गतिरोध की वजह से रेवाड़ी-गंगागनर सवारी गाड़ी चरखी दादरी-भिवानी के बीच अटकी रही। इस गाड़ी का भिवानी स्टेशन से रवानगी का टाइम सवा तीन बजे का था। यह गाड़ी लगभग सवा सात बजे अपने गंतव्य की ओर जा सकी। हिसार से चलकर 3:20 मिनट पर भिवानी पहुंचने वाली हिसार-जयपुर पैसेंजर गाड़ी के भी पहिये थम रहे। शाम साढ़े छह बजे रेवाड़ी ओर जाने वाली भटिंडा-रेवाड़ी ट्रेन के मुसाफिर भी परेशान रहे। दोनों गाड़ियां रात आठ बजे के आसपास अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकीं।
वे अवकाश पर हैं। इस वक्त ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। लेकिन, रेलवे विभाग की टीम यातायात बहाली के प्रयासों में जुटी हुई है।
आरएस मीणा, अधीक्षक, भिवानी स्टेशन