फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, poor, result, angry, girl students, road, jam

खराब रिजल्ट पर बिफरी छात्राएं, रोड जाम किया

Sat, 17 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, poor, result, angry, girl students, road, jam
जाम - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के बवानीखेड़ा में बीकॉम, बीएससी के विभिन्न सेमेस्टर का परिणाम खराब आने से खफा राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने रोष जताते हुए भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक रोष जताते हुए मार्ग जाम रखा। छात्राओं के बीच पहुंचे तहसीलदार हरिओम बिश्रोई ने उनकी मांग विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया तो छात्राएं शांत हुई और जाम खोला।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा में बीकॉम के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम खराब है। करीब 90 फीसदी छात्राएं किसी न किसी पेपर में फेल है। इसी से खफा राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कक्षाओं का बहिष्कार कर एमडीयू के खिलाफ नारे लगाए। छात्राओं ने हांसी-भिवानी मार्ग पर बस स्टैंड के सामने जाम लगाया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी छात्राओं का परीक्षा परिणाम सही नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का घेराव किया जाएगा। छात्रा वर्षा भारद्वाज, किरण चहल, मोनिका शर्मा, जोनी, आरती, सविता, प्रिया तंवर, कोमल,अनु, हैप्पी राठी, सारिका, प्रमिला, सुजिता, प्रिया, पूजा, साक्षी, सोनिया, निशा आदि ने बताया कि एमडीयू की बीकॉम द्वितीय सेमेसटर, चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट में 90 प्रतिशत छात्राएं कई पेपरों में फेल दिखाई गई है। उन्होंने बताया कि बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के अकाउंट के पेपर में सिर्फ दो छात्राओं को पास किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने मेहनत कर परीक्षा दी और विश्वविद्यालय के पेपर चेकर की वजह से सभी छात्राएं फेल हो गई। छात्रा वर्षा भारद्वाज ने बताया कि जब पेपर की कापी निकलवाई जाती है तो पेपर की सीट आधे से ज्यादा चेक नहीं पाई जाती है। सुनिता, काजल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्राओं को परेशान किया जा रहा है। पेपर के रिचेकिंग के और पुनर्मूल्यांकन की भारी फीस ली जाती है। सूचना पर तहसीलदार हरिओम बिश्रोई मौके पर पहुंचे और छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को विश्वविद्यालय प्रशासन तक प्रशासन के जरिये पहुंचाया जाएगा। आश्वासन के बाद छात्राओं ने जाम खोल दिया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed