फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, pond, drowned, child, four year

जोहड़ में डूबा चार साल का मासूम

Thu, 15 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, pond, drowned, child, four year
जोहड़ - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के गांव केलंगा में एक चार साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते गांव के मुख्य जोहड़ में गिर गया। बच्चे को तलाशने के लिए ग्रामीणों, गोताखोरों ने करीब आठ घंटे अभियान चलाया मगर बच्चा नहीं मिला। सुबह बच्चे का शव पानी में तैरता मिला। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब आठ बजे गांव केलंगा वासी ग्रामीण सुरेंद्र का करीब चार वर्षीय लड़का हितेश खेलते-खेलते जोहड़ में डूब गया। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग जोहड़ के पास पहुंचे। जिन ग्रामीण युवकों को तैरना आता था, उन्होंने जोहड़ में बच्चे की तलाश की। सूचना पर खरक चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। रात आठ-नौ बजे तक जोहड़ में तलाश अभियान चला मगर बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीण रातभर जोहड़ किनारे डटे रहे। सुबह बच्चे का शव पानी में ऊपर तैरता नजर आया। सुबह शव को पानी से निकाल सामान्य अस्पताल लाया गया। मामले में खरक चौकी से जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बच्चे की मंगलवार को दिनभर खोजबीन की गई थी। मगर बच्चा नहीं मिला। जोहड़ काफी बड़ा है। जिस कारण तलाश करने में समस्या आई।
विज्ञापन


कट्टे और गंदगी बनी परेशानी
जोहड़ में काफी प्लास्टिक के कट्टे डाले हुए है। इसके अलावा गंदगी भी बहुत है। इस कारण गोताखोरों को भी बच्चे को खोजने में समस्या आई। गोताखारों और पुलिस ने ग्रामीणों को सलाह दी कि जोहड़ की सफाई करवाई जाए और चारदीवार की जाए ताकि फिर कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed