फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, polling list, officer, arguement

मतदाता सूची की आपत्तियों पर उलझे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

Sat, 10 Sep 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, polling list, officer, arguement
विवाद - फोटो : फाइल फोटो
भिवानी  एसडीएम कार्यालय में मतदाता सूची की आपत्तियों को दूर करने के दौरान चल रही सुनवाई के दौरान आवेदकों और नप अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में कुछ को वहां से बाहर निकालकर मामला शांत किया गया। एसडीएम व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी सतपाल सिंह की देखरेख में नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से मतदाता सूची को लेकर आए दावे व आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। इन सभी मामलों का 13 सितंबर तक निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक मतदाता सूची पर आपत्ति जताने वाले नवीन धमीजा और नप के जेई राजऋषि के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई। हंगामा हुआ तो एसडीएम ने नवीन धमीजा को वहां से चले जाने के लिए कहा। उसे कार्यालय से निकाला गया। नवीन धमीजा ने बताया कि आपत्तियों पर आपत्ति जताने वालों के हस्ताक्षर होने चाहिए मगर यहां तो कुछ पार्षद है जो सभी पर हस्ताक्षर कर रहे है। एक व्यक्ति के सभी पर हस्ताक्षर हो रहे है। सरकारी रिकार्ड भी इन पार्षदों के पास है। जब आपत्ति जताई तो कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी गई। निवर्तमान, पूर्व पार्षदों की भी आपत्तियों को लेकर नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन


एसडीएम सतपाल सिंह ने बताया कि वार्ड 1 से 31 तक के नागरिकों ने 154 दावे व आपत्तियां जमा करवाई हैं। शुक्रवार को वार्ड 16 से 31 तक के जमा हुए दावे व आपत्तियों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed