{"_id":"56f199a34f1c1b8903f14d24","slug":"bhiwani-news-political-election-officer-stay-ill-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से पहले बीमार हुए अधिकारी, चुनाव स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से पहले बीमार हुए अधिकारी, चुनाव स्थगित
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्थगित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरू खंड पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए दूसरी बार मुकर्रर की गई बैठक से ऐन पहले चुनाव अधिकारी के अचानक बीमार हो जाने की वजह से चुनाव स्थगित हो गया। इस बात से खफा होकर कांग्रेस समर्थक सदस्यों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ कार्यालय में जमकर नारेबाजी के बाद कस्बे के कैरू चौराहे पर धरना देकर बैठ गए। दस दिन के अंदर चुनाव करवाने के आश्वासन पर करीबन तीन घंटे से चल रहा धरना समाप्त हुआ।
कैरु पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर 22 मार्च की तारीख निर्धारित की गई थी। खंड में कुल 16 पंचायत समिति सदस्य हैं। चुनाव के मद्देनजर कथित एक दर्जन से अधिक सदस्य पहुंच गए थे। लेकिन उस समय हंगामा हो गया जब सदस्यों को मालूम हुआ की चुनाव स्थगित कर दिया गया है। यह सुनकर मौके पर पहुंचे सदस्य और उनके समर्थक भड़क गए और कार्यालय प्रांगण में खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करते हुए सदस्य व समर्थक कैरू चौक पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। सदस्यों ने सरकार व प्रशासन पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए जान बुझकर चुनाव स्थगित करने का आरोप लगाया। करीबन सवा एक बजे थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने सदस्यों को आश्वसान दिया की दस दिन के अंदर चुनाव करवा दिया जाएगा। तब जाकर सदस्य धरने से उठे।
सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। इस वजह से वे बैठक में नहीं पहुंच सके और न ही इसकी सूचना पंचायत समिति के सदस्यों को भी नहीं दे पाए।
संजय बिश्रोई, तहसीलदार व चुनाव अधिकारी कैरू खंड
किरण चौधरी के गढ़ में भाजपा का कब्जा
तोशाम। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के गढ़ में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तोशाम ब्लाक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुने गए। वार्ड नंबर आठ से राखी रानी 17 मतों से चेयरपर्सन चुनी गईं। राखी ने वार्ड नंबर छह से अंजू को छह मतों हराया। वार्ड नंबर 27 से अनिल ने वार्ड 22 के वेदप्रकाश को सात के मुकाबले दस वोट से शिकस्त दी।
विज्ञापन
मंगलवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में खंड तोशाम पंचायत समिति के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन पद का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए राखी रानी व अंजू ने नामांकन किया। मतदान में राखी रानी को 17 मत मिले तथा अंजू को 11 मत मिले। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट सिहाग ने अधिक मत हासिल करने वाली राखी रानी को विजेता घोषित किया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करवाया गया, जिसमें वार्ड नंबर 15 से अशोक कुमार, वार्ड 22 से वेद प्रकाश, 12 से नरेंद्र, 27 से अनिल तथा 19 से सूरजमल ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के चुनाव में अनिल ने सर्वाधिक 10 मत हासिल किए और विजेता रहे। दूसरे नंबर पर रहे वेद प्रकाश को सात मत मिले। अशोक ने अपने ही मत का प्रयोग नहीं किया, जिससे उनके खाते में जीरो रहा। इसी प्रकार नरेंद्र को पांच मत व सूरजमल को छह मत मिले।