फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, police, anger

पुलिस के खिलाफ फूटा आक्रोश

Tue, 17 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 17 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, police, anger
प्रदशऱ्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान बने मुकदमे और गिरफ्तारी के विरोध में आदर्श समाज संस्था के बैनर तले लोगों लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और धरना दिया। संस्था के सदस्यों ने एसपी पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए तबादले की मांग की। सीएम के नाम ज्ञापन में इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच का अनुरोध भी किया है। जाट आरक्षण आंदोलन के बाद यह पहला मौका है, जब एसपी पर गंभीर आरोप लगाए और उनके तबादले की मांग की गई है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10 बजे आदर्श समाज से जुड़े लोग लघु सचिवालय के गेट के बाहर पहुंचे। सचिवालय की दीवार से सटा कर लगाए गए शामियाने के नीचे लोगों ने एसपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि आंदोलन के दौरान 14 बेकसूर युवाओं को जातीय दुर्भावना के तहत मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। जिन लोगों ने भिवानी को जलाने की कोशिश की और जाम के नाम पर शहर को बंधक बना गया, निहत्थे लोगों पर वार दिया गया, उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि इन लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हैं। 14 युवाओं को केवल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। ज्ञापन में मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की गई है। देवसर गांव में कुछ दिन पहले एक बच्चे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर भी नाखुशी जाहिर की। ज्ञापन के माध्यम से आदर्श समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की कि एसपी भिवानी का तुरंत प्रभाव से तबादला किया जाए। इसके अलावा झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। वरना भिवानी में सरकार एक और संघर्ष के लिए तैयार रहे। धरने में अमन राघव, राजेंद्र तंवर, शिवकुमार प्रजापति, पूर्व चेयरमैन मदनलाल वर्मा, धर्मबीर ठेकेदार, दिनेश बेडवाल, शारदा, मुन्नी, मनमोहन, मा. अशोक जोगी, बिन्नू रोहिल्ला, राजकुमार सैनी, ओमप्रकाश सैनी, विजय यादव, सुरेश सैनी, नवीन धमीजा, आशु कामरा, दलबीर बजीणा, रोहित, पंकज, सीटू तंवर, लालचंद जांगड़ा, श्रीराम जांगड़ा, सुनील शर्मा बाक्सर, ललित सैनी एमसी, बिरजू तंवर, नरेंद्र सरपंच आदि आदर्श समाज के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


आदर्श समाज के पक्षपात के आरोप बिलकुल बेबुनियाद हैं। पुलिस की कोई जाति नहीं होती है और न ही पुलिस की किसी से दोस्ती व दुश्मनी होती है।
सांवरमल, पुलिस प्रवक्ता

निर्दोष बच्चों की रिहाई की हरसंभव कोशिश
भिवानी। कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की ओर से गठित हरियाणा लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने नवनियुक्त जिला संयोजक दिनेश बेडवाल ने अपने अभिनंदन समारोह में कहा कि हमारी लड़ाई लठतंत्र और लोकतंत्र के बीच की है। अभी पिछले दिनों प्रदेश में जो घटनाएं घटीत हुई कुछ निर्दोष बच्चों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया हुआ है लोकतंत्र सुरक्षा मंच उन बच्चों को छुड़वाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि मंच जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा जिसमें लोकतंत्र में विश्वास करने वाले कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। हनुमान गेट स्थित चेजारान धर्मशाला में मंच के कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर राजेंद्र तंवर, श्रीराम जांगड़ा, जगदीश सैनी, अशोक राघव, अमीत बाल्मीकि, ऋषि कायत, मदनलाल वर्मा चेयरमैन, जोगेंद्र भारद्वाज, जगत यादव, अनुप यादव, सौनू सैनी, कुलदीप, शेखर, जगदीश, सुधीर कौशिक, ललित सैनी, विनोद खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed