फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, plastic ball factory, fire, lakh, loss

बारदाना फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान राख

Thu, 22 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, plastic ball factory, fire, lakh, loss
fire
भिवानी में ढाणा रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में रात को भीषण आग लग गई। आग से आनंद नगर में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान, मशीनों सहित भवन पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन


मामला देर रात करीब एक बजे का है। ढाणा रोड पर गली नंबर 12 आनंद नगर की सोहन लाल धर्मशाला के नजदीक विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग लग गई। आग भड़की तो पड़ोसियों को पता लगा। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। साथ ही फैक्ट्री मालिक के परिजनों को भी सूचित किया गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मगर प्लास्टिक सामान में आग होने के कारण आग कम होने की बजाए भड़कती ही गई। पूरी फैक्ट्री से आग की लपटे निकल रही थी। एक के बाद एक तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दोबारा भी चक्कर लगाए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया जाता, फैक्ट्री में रखा अधिकतर सामान जल कर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक भूपेंद्र किसी काम के चलते शहर से बाहर है। उसके चाचा व चचेरा भाई मौके पर पहुंचे। चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि करीब एक बजे आग लग और सवा एक बजे उन्हें पता लगा। लगता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग में भाई भूपेंद्र सिंह की सारी मेहनत जल गई। 10 साल से फैक्ट्री चल रही है। अब इतना नुकसान हो गया कि उबरा बहुत मुश्किल है। आग से करीब 30 लाख का तो माल जल गया। जिसमें 20 लाख का तैयार माल जिसमें प्लास्टिक निवार, दाना, धागा शामिल है। इसके अलावा करीब 10 से 15 लाख का कच्चा माल था। इसके अलावा करीब 10 लाख की मशीनरी आग के कारण खराब हो गई। भवन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग से करीब 50 लाख का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


आग से हड़कंप, आसपास की फैक्ट्रियों को भी था खतरा
इस दाना फैक्ट्री के पास ही एक-दो अन्य दाना फैक्ट्री भी है। जिनके मालिकों को भी अनहोनी की आशंका सताने लगी। वे भी अपनी फैक्ट्री के बचाव में जुट गए। वहीं कॉलोनी में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed