फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, pickup, truck, accident, two, dead, eight, injured

ट्रक और पिकअप डाला की टक्कर, दो की मौत, आठ घायल

Sun, 11 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, pickup, truck, accident, two, dead, eight, injured
फाइल इमेज
भिवानी के गांव धनाना के नजदीक देर रात ट्रक और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे धनाना गांव के नजदीक बीपीएस स्कूल के पास हुआ। राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव खरकड़ा, खेतड़ीनगर, नानुवाली बाड़ी गांव के कुछ परिवार हिमाचल में काली टिब्बा मंदिर में पूजा कर व गणेश भंडारा लगाने गए थे। करीब सप्ताहभर पहले ये परिवार हिमाचल गए थे और रात को वापस लौट रहे थे। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। जब वे मुंढाल मार्ग पर धनाना गांव के नजदीक पहुंचे तो भिवानी की ओर से जा रहे ट्रक के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी के पीछे की ट्राली सड़क किनारे पेड़ों में जा गिरी। ट्रक भी संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पेड़ों में जा टकराया।
विज्ञापन


हादसे में पिकअप गाड़ी में सवार सात लोग जलरापुर वासी 55 वर्षीय जगदीश, नानुवाली बावड़ी वासी करीब 52 वर्षीय अनारो देवी, उसके पति हेम सिंह, जसरापुर वासी तरुण, खरकड़ा वासी शेर सिंह, खेतड़ीनगर वासी मोहित, रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद जगदीश कुमार और अनारो देवी को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पर मुंढाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। मामले में मुंढाल चौकी इंचार्ज एएसआई रामअवतार ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद से फरार है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ ना होते तो गंभीर होता हादसा
सड़क किनारे लगे पेड़ों ने शुक्रवार रात कई जिंदगियां बचाई। दरअसल हादसे के बाद जब दोनों वाहन संतुलन बिगड़ सड़क से उतरे तो सड़क के किनारे लगे पेड़ों के कारण पलटने से बच गए। इस कारण इनमें सवार दो को छोड़ बाकी को चोट ही आई। अगर पेड़ न होते तो वाहन कई बार पलटते हुए धान के खेतों में गिरते है और हादसा ज्यादा गंभीर हो सकता था।


पहले भी जाते रहे है मगर हादसे ने छीन ली पत्नी
हादसे में घायल राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव नानूवाली बावड़ी वासी हेम सिंह ने बताया कि वे हर साल हिमाचल में गणेश पूजा के लिए जाते है। इस बार इस हादसे ने उसकी पत्नी को छीन लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed