{"_id":"577032ff4f1c1bc97379af92","slug":"bhiwani-news-pesticide-effect-farmer-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवा के प्रभाव से किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक दवा के प्रभाव से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
pesticides
भिवानी के चरखी दादरी के गांव नीमली में फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय दवा के प्रभाव से किसान की मौत हो गई। रविवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। सदर पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
सदर पुलिस एएसआई राजकुमार ने बताया कि गांव नीमली निवासी किसान प्रीत सिंह (55) शनिवार देर शाम अपने खेत में फसल में कीटनाशक का दवा छिड़काव कर रहा था। छिड़काव करते समय दवा के प्रभाव से उसे उल्टियां शुरू हो गई कुछ देर बाद ही वह अचेत हो गया। परिजनों को पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांचकर्ता एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कागज कार्रवाई की है।