फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, oil mill, three, two, seal, checked

तीन ऑयल मिल पर छापेमारी, दो को किया सील

Wed, 13 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, oil mill, three, two, seal, checked
सील - फोटो : अमर उजाला
ऑयल मीलों पर छापेमारी, अनियमितताएं आई सामने
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आई टीम ने लक्ष्मी ऑयल व जीनिंग मील तथा मकड़ानिया ऑयल मील का रिकार्ड और स्टॉक जांचा
22 को चंडीगढ़ में प्रस्तुत करना होगा मील मालिकों को ब्यौरा
 ड्यूटी मजिस्ट्रेट कर रहे मीलों की अनियमितताएं उजागर तो मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय के स्थानीय अधिकारी साध रहे मामले पर चुप्पी, मिलीभगत के आसार
 अमर उजाला ब्यूरो
‌‌भिवानी के चरखी दादरी में मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की अगुवाई में मंगलवार को चंडीगढ़ से आई टीम ने शहर की ऑयल मीलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मीलों का रिकार्ड व स्टॉक जांचा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मानें तो मीलों में खामियां पाई गई। मार्केटिंग बोर्ड मुख्यालय को भेजे गए ब्यौरे से न तो इन मीलों का स्टॉक मेल खाया और न ही रिकार्ड दुरुस्त पाया गया। हालांकि स्थानीय अधिकारी मसले पर कोई भी बात कहने से बचते नजर आए। उधर मीलों के मालिकों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने 22 जुलाई का समय दिया गया है। सुरक्षा के तौर पर मीलों के बाहर पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

 मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय के मुख्य प्रशासक श्री गणेशन की अगुवाई में टीम दादरी पहुंची। इसके बाद तहसीलदार राजकुमार अरोड़ा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट टीम में शामिल हुए। सिटी पुलिस को साथ लेकर मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय के मुख्य प्रशासक ने चिड़िया रोड़ स्थित मकड़ानिया ऑयल मील, श्री लक्ष्मी ऑयल व जीनिंग मील और ओपी मील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब अधिकारियों ने यहां रखी सरसों व अन्य सामान की जांच की तो चंडीगढ़ भेजी गई रिपोर्ट से यह बिल्कुल भिन्न पाई गई। सूत्रों की मानें तो इन मीलों का रिकार्ड भी स्टॉक के हिसाब से पूरा नहीं पाया गया। कई घंटों तक चली छापेमारी के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन दोनों मील संचालकों को शो-कॉज नोटिस जारी कर सकता है। इसका जवाब देने के लिए इन्हें 22 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी धर्मकांटा का रिकार्ड भी लिया कब्जे में
 सूत्रों की मानें तो मीलों पर अनियमितताएं सामने आने के बाद मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय के उच्चाधिकारी नई अनाज मंडी स्थित धर्मकांटा पर पहुंचे। यहां के सारे रिकार्ड को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि इस सीजन में कितनी सरसों अनाज मंडी में पहुंची है। वहीं, धर्मकांटा की भार मशीन का भी टीम सदस्यों ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट खुलकर बोले तो स्थानीय अधिकारी ने साधी चुप्पी
 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मीलों में अनियमितताएं सामने आई है। चंडीगढ़ भेजी गई रिपोर्ट से इनका स्टॉक व रिकार्ड मेल नहीं खा रहा है। कार्रवाई के तहत इन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया जा सकता है। जो अनियमितताएं सामने आई हैं, उनसे सरकारी कर की चोरी स्पष्ट है। अब इन्हें 22 जुलाई को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। अगर रिपोर्ट प्रस्तुत करते है तो आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, मार्केटिंग बोर्ड के सचिव ओमबीर लोहचब से जब मसले पर बात की गई तो उन्होंने इन सब बातों का नकारते हुए कहा कि ये रूटीन चेकअप है और अभी कोई अनियमितताएं सामने नहीं आई है।

अधिकारियों के आदेशों पर दो पुलिस कर्मचारियों को मील पर नियुक्त किया गया है। जब तक टीम सदस्य चाहेंगे पुलिस कर्मचारी वहां तैनात रहेंगे।
भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed