फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, obra, village, disc jockey, not, allowed

ओबरा गांव में नहीं बजेगा डीजे

Mon, 19 Dec 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, obra, village, disc jockey, not, allowed
- फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
बहल के ओबरा गांव में किसी शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम में अब डीजे नहीं बजेगा। ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने एकमत से इस प्रस्ताव को पास कर दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि पंचायत के फैसले के खिलाफ जाने वाले व्यक्ति से 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। फैसले पर फाइनल मुहर लगाने के लिए प्रस्ताव को जिला उपायुक्त के पास भेजा जाएगा।


गांव के ग्रामीण विकास केन्द्र में जुटे पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने इस बात पर विचार विमर्श किया कि तेज आवाज में बजने वाला डीजे न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक है वरन यह एक अशोभनीय प्रदर्शन है। इस बात पर पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई। पंचायत की तरफ से इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव में यह प्रावधान रखा गया कि जिसने भी नियम का उल्लंघन किया तो उससे 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत सचिव रमेश कुमार ने बताया कि पंचायत ने गांव में डीजे बजाने पर पाबंदी को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस फैसले की अनुमति के लिए इसे जिला उपायुक्त को भेजा जाएगा। इस अवसर पर सरपंच हवा सिंह, अमर सिंह, राजेश पंच, रामचंद्र फौजी, नत्थूराम नंबरदार, धर्मपाल चौकीदार, सोमबीर  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed