फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, mla, vinesh phogat, health, ask

विधायक ने ओलंपियन विनेश फौगाट का हालचाल जाना

Mon, 05 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, mla, vinesh phogat, health, ask
इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगट - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने गांव बलाली पहुंच कर रियो ओलंपिक में चोटिल हुई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी विनेश फौगाट का हालचाल जाना तथा राष्ट्रपति द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित करने पर उनके पिता महाबीर पहलवान व उसे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने पर बधाई दी।
विज्ञापन


विनेश फौगाट से उनके पैतृक आवास पर मुलाकात करते हुए विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने कहा कि विनेश ने भले ही गोल्ड ना जीता हो लेकिन उन्होंने रियो ओलंपिक में अपने प्रथम स्पर्धा में एकतरफा मुकाबला अपने नाम करने के बाद दूसरी स्पर्धा में घायल होने के बाद करोड़ों खेलप्रेमियों का दिल जीतने का काम किया है।  केन्द्र व प्रदेश सरकार ने विनेश की प्रतिभा के कारण ही उनके पिता महाबीर पहलवान को देश का सबसे बड़ा प्रशिक्षण रत्न पुरस्कार यानि द्रोणाचार्य अवार्ड व विनेश फौगाट को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कर इस क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


जल्द सुविधा देने का भरोसा दिया
राज्य सरकार की ओर से इलाज के लिए घोषित आर्थिक मदद में देरी संबंधी खबर अमर उजाला में छपने के बाद रविवार को भाजपा विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने विनेश को प्रदेश सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया है। मांढी ने कहा कि विनेश को सभी सुविधाएं व सरकार द्वारा घोषित पुरस्कार राशि के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed