{"_id":"57cdcaec4f1c1bbe3031867b","slug":"bhiwani-news-meter-house-team-mcc-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर बाहर लगाने गई टीम से लोगों ने छीने एमसीबी बॉक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर बाहर लगाने गई टीम से लोगों ने छीने एमसीबी बॉक्स
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चरखी दादरी में एमसीबी बॉक्स लगाने को लेकर सप्ताह भर से गहराया विवाद सोमवार को तूल पकड़ गया। वार्ड नंबर दो मं एमसीबी बॉक्स लगाने की गई टीम को वार्डवासियों न केवल खदेड़ा बल्कि उनके आधा दर्जन से अधिक एमसीबी बॉक्स भी छीन लिए। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख टीम सदस्य सामान छिनवाकर बैरंग ही कार्यालय लौट आए।
ज्ञात रहे कि सप्ताह भर में बिजली निगम की टीम का विरोध करने की यह दूसरी घटना है। इस मामले के बाद कई पार्षद भी संगठित होकर लोस रिडूसिंग योजना से किनारा करने का हवाला दे रहे है। वहीं, लगभग दो तिहाई पार्षद भी दो दिन पूर्व बिजली बोर्ड में आयोजित बैठक में भी निगम की इस योजना से नाखुश नजर आए थे।
सोमवार से निगम कर्मचारियों ने शहर में पिलर बॉक्स लगाए जाने का काम शुरू किया। शहर की गांधी नगर कालोनी में पिलर बॉक्स लगाने गए बिजली कर्मचारियों को लोगों ने वापस खदेड़ दिया। महिला व पुरुषों ने एकत्र होकर पिलर बॉक्स लगाने का जमकर विरोध किया और इसमें काफी अनियमितताएं बरते जाने का भी आरोप लगाया। लोगों ने कालोनी में पिलर बॉक्स लगाने के काम को मौके पर जाकर रुकवा दिया तथा कर्मचारियों से सामान आदि भी छीन लिया।
विज्ञापन
वादे से मुकर रहे अधिकारी
विरोध प्रदर्शन करने वाले मीना देवी, प्रकाश , दर्शन लाल, स्वरूप ठेकेदार, प्रेम प्रकाश, संजय गोयल, विनोद, गणपत, राजू, संजय पूनिया, वेदप्रकाश, दलबीर, मनीषा देवी, अनुज, दीपक, रविंद्र, सुनीता देवी आदि ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार को एक्सईन, एसडीओ व पार्षदों के साथ हुई बैठक में तय हुआ था कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर घरों के बाहर लगे हुए हैं उनके मीटर ल्लिर बॉक्स पर नहीं लगाए जाएंगे लेकिन निगम ने इस मुहिम में सभी उपभोक्ताओं को शामिल कर लिया। वार्डवासियों ने कहा कि एक तरफ जहां अधिकारी अपने वादे से मुकर रहे हैं तो वहीं, वार्ड की अनियमितताओं को भी नजर अंदाज किया जा रहा है।
समस्याएं गिनवाने के साथ भेदभाव के भी लगाए आरोप
कॉलोनीवासियों की शिकायत है कि पिलर पर मीटर बॉक्स बिल्कुल नीचे लगाए जा रहे हैं। जिससे छोटे बच्चों व पशुओं को करंट लगने का खतरा बन जाएगा। गली में जिस लेवल पर पिलर बॉक्स लगाए जा रहे हैं उस लेवल तक बरसात में पानी का भी जमाव हो जाता है। कई गलियों में बिना नए खंभे लगाए लंबी दूरी तक तारें लगाकर मीटर लगाए जा रहे हैं तथा टूटे हुए व कमजोर खंभों पर भी मीटर बॉक्स लगाए जा रहे हैं। वार्ड के लोगों ने इस कार्य में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि बीच- बीच में घरों को छोड़कर भी मीटर बॉक्स लगाए जा रहे हैं इतना ही नहीं निगम द्वारा कनेक्शन के लिए 30 मीटर तार भी नहीं दी जा रही है यह खर्च भी उपभोक्ता को ही झेलना पड़ रहा है जो कि सरासर नाजायज है। इसे लेकर वार्ड के लोगों में भारी रोष है।
हमने एमसीबी बॉक्स बिजली निगम की टीम से छीने है। विरोध के बाद भी जब कर्मचारी नहीं मानें तो मजबूरीवश ऐसा करना पड़ा। कॉलोनीवासी निगम अधिकारियों से इस विषय पर बातचीत करने को तैयार हैं। अधिकारियों को आगे आना चाहिए। पिलर बॉक्स से संबंधित अनियमितताओं को भी दूर करना चाहिए।
पार्षद महेश गुप्ता, वार्ड नंबर दो
सरकार की जगमग व लोस घटाने की स्कीम के तहत यह पिलर बॉक्स लगाए जा रहे हैं। पहले इन उपभोक्ताओं को समझाया जाएगा फिर बात सिरे नहीं चढ़ी तो प्रशासन की मदद से इस काम को पूरा करवाया जाएगा।
बिजेंद्र सिंह, एक्सईएन बिजली निगम