फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, kaliramana, khap, important, decision

कालीरामण खाप ने लिये कई अहम निर्णय

Sun, 04 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, kaliramana, khap, important, decision
खाप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भिवानी में अखिल भारतीय कालीरामण खाप की जिला कार्यकारिणी ने मौत पर शोक दिवसों की संख्या 12 से घटाकर सात करने का निर्णय लिया है।

शनिवार को जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए। सेवानिवृत्त डीएसपी दरियाव सिंह की अध्यक्षता में हुई पंचायत में मृत्यु भोज बंद करने व शोक के दिन घटाकर 7 दिन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। खाप के राष्ट्रीय उप-प्रधान व जिला प्रधान विरेंद्र संडवा ने कहा कि खाप मुद्दे को लेकर समाज के लोगों में अलख जगाकर इस प्रथा को बंद कराने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि खाप मृत्यु भोज को बंद कराने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर रही है। ये कमेटियां मुद्दे को लेकर जिले में ही नहीं बल्कि हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व उत्तरप्रदेश में भी समाज के लोगों को जागरूक करेंगी।
इस मौके पर मीर सिंह कौंट, डोहका से पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, दगड़ौली से ताशकंवर, कौंट से पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, पूर्णपुरा से पूर्व सरपंच रमेश कुमार, ऑडिटर प्रकाश तोशाम, चंद्रशेखर, सतबीर संडवा, सुखबीर, जगदीश नंबरदार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मृत्यु भोज बंद करने का प्रस्ताव पारित
खाप के विशेष सलाहकार रामचंद्र कौंटिया ने बैठक में मृत्यु भोज बंद करने व शोक के दिन घटाकर 7 दिन करने की बात कही। कार्यकारिणी के उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसले पर सहमति जताई। उन्होंने जल संरक्षण का मुद्दा भी उठाया। खाप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व डोहका हरिया के पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, मीरसिंह कौंट, डीएसपी दरियाव सिंह, ईश्वर सिंह, सतबीर सिंह आदि ने नैतिक शिक्षा पर भी बल देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed