{"_id":"58431f384f1c1b626bde7b48","slug":"bhiwani-news-jewellery-shop-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप में आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप में आग से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के जवाहर चौक में एक ज्वैलरी शॉप में रात को अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकला तो हड़कंप मच गया। दुकानदार व आस-पास के अन्य लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल आग बुझाई। दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंची। आग लगने की वजह से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है। जवाहर चौक स्थित सिद्धी विनायक ज्वैलरी शॉप में आस-पास के लोगों ने धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना तुरंत दुकान संचालकों को दी। जिसके बाद दुकान का शटर खोल आग बुझाने के प्रयास किए गए, और बाल्टियों से पानी फैंका गया। वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ी भी सूचना दी । लेकिन तब तक आग से हजारों का सामान जल गया। दुकान संचालक अंकुर ने बताया कि मंदिर में पूजा की थी। संभवत: किसी चूहे ने वह दीया गिरा दिया होगा। जिसकी वजह से आग लगी।