फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat movement, riot, dead, relatives, honoured

जाट आंदोलन में भड़की हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों का हुआ सम्मान

Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat movement, riot, dead, relatives, honoured
सम्‍मा‌नित - फोटो : अमर उजाला
 जाट आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों के सम्मान में रविवार को गांव खेड़ी बूरा स्थित सांघू धाम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांगवान खाप की अगुवाई में आयोजित समारोह में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये बतौर सहायता राशि दी गई। समारोह में सांगवान खाप ने करीब 1.14 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। हिंसा में घायल एक युवक के परिजन को दो लाख रुपये बतौर सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रदेशभर की करीब 25 खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


रविवार सुबह सांघू धाम में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता सांगवान खाप प्रधान कर्नल रिसाल सिंह ने की। कार्यक्रम में जाट नेताओं ने कौम के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण के दौरान अपने प्राण  न्यौछावर करने वाले समुदाय के युवाओं की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। दुल्हेड़ा 12 प्रधान उमेद सिंह ने कहा कि जाट कौम भाईचारा और सौहार्द की हमेशा पक्षधर रही है। आगे भी अपनी इसी नीति पर अडिग रहेगी। 
विज्ञापन


छह जिलों के परिवार हुए सम्मानित 
समारोह में छह जिलों के 23 परिवारों को सम्मानित किया गया। इनमें झज्जर के दस, हिसार के दो, फतेहाबाद से एक, रोहतक से तीन, सोनीपत से छह मृतकों के परिवारों को पांच -पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद, स्मृति चिह्न और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमांडेंट हवा सिंह, मेहर चंद सांगवान, प्रभूराम गोदारा, 16 खाप प्रधान रणधीर सिंह, शेर सिंह, हिम्मत सिंह, 13 झोझू कन्नी प्रधान राजबीर, 12 मानकावास  कन्नी प्रधान प्रताप सिंह, छपार कन्नी प्रधान रवींद्र, अटेला कन्नी प्रधान वेदपाल, पैंतावास कलां कन्नी प्रधान ईश्वर सिंह, तिवाला कन्नी प्रधान रामसिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 बिरादरी का रहा सहयोग
सांगवान खाप सचिव नर सिंह डीपी का कहना है कि मृतकों के आश्रितों की मदद के लिए 36 बिरादरी ने स्वेच्छा से सहयोग किया है। मृतकों के आश्रितों के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपये की आर्थिक मदद खाप ने की है। समारोह में जाट बिरादरी के अलावा दूसरी बिरादरी के एक परिवार को भी सम्मानित किया गया।

जो अपनी कौम के काम नहीं आता वो किसी काम का नहीं। जिन्होंने हमारे बच्चे जेल में डाले हैं, आने वाले समय में वो खुद जेल में जाएंगे।  
मांगेराम, सरपंच डीघल (अहलावत खाप) 

खट्टर सरकार ने जो वादाखिलाफी कौम के साथ की है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कौम वोट की चोट देकर सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगी।
तुलसीराम ग्रेवाल, प्रधान, महम चौबीसी खाप 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed