फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, hostel warden, release, children, hunger strike, protest

हॉस्टल वार्डन की रिहाई के लिए बच्चों ने की भूख हड़ताल, लगाये नारे

Sat, 17 Sep 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, hostel warden, release, children, hunger strike, protest
Protest
भिवानी में एक बच्चे के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद जेल में बंद बाल आश्रम के वार्डन की रिहाई के लिए आश्रम के बच्चों ने भूख हड़ताल की और प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। बच्चों ने वार्डन को तुरंत रिहा करवाने की मांग की। मैनेजमेंट ने अधिवक्ता को बुलाया। थाना प्रभारी, बाल संरक्षण अधिकारी ने बच्चों को समझाया। जिसके बाद बच्चे कमरों में लौट गए।
विज्ञापन


करीब महीनेभर पहले एक किशोर ने बाल आश्रम के वार्डन पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाते हुए बाल आश्रम में रहने से इंकार कर दिया था। जबकि बाल आश्रम प्रबंधन का कहना था कि बच्चा पहले दीवार फांदकर भाग गया था। जिस कारण आश्रम की बदनामी हुई और बाकी बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ा। इस कारण उसे रखने से इंकार किया था। इंकार किए जाने बाद बच्चा यौन शोषण के आरोप लगाने लगा। पुलिस ने शिकायत पर वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। जो कि अब जेल में है।
विज्ञापन

इसी मामले में शुक्रवार को आश्रम के बच्चे एकत्रित हुए और भूख हड़ताल की। बच्चों ने प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए और वार्डन की रिहाई की मांग की। बच्चों ने बताया कि प्रबंधन की खामी के कारण वार्डन को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। वे सभी बच्चे गवाही देने को तैयार थे, इसके बावजूद वार्डन की गिरफ्तारी रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।  विद्यार्थियों के विरोध की सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस पहुंची। शहर थाना प्रभारी संदीप शर्मा भी पहुंचे। डीसीपीओ रीतू रानी, सीडब्ल्यूसी सदस्या मीना शर्मा भी पहुंचे।  मैनेजमेंट ने केस में आश्रम की ओर से नियुक्त अधिवक्ता बिजेंद्र को बुलाया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हम प्रयास क रहे है। एसएचओ,डीसीपीओ ने भी बच्चों को समझाया। जिसके बाद बच्चे शांत हुए और भूख हड़ताल खत्म की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed