फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, haryana, water, promise, election, promotion, hooda

हरियाणा को पानी देने का वादा करें तो करूंगा चुनाव प्रचार : हुड्डा

Wed, 04 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, haryana, water, promise, election, promotion, hooda
file image
कैप्टन अमरेंद्र सिंह सार्वजनिक तौर पर हरियाणा को उसके हक का पानी देने का वायदा करे तो वह पंजाब में उनके लिए प्रचार करने के लिए तैयार है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे मंगलवार को बाबा जहरगिरी डेरेमें चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुति डालने पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ही सभी जल समझौतों को रद करने वाला कानून विधानसभा में पास किया था। ऐसे में पंजाब के चुनावों से बढ़कर हरियाणा के हित उनके लिए सर्वोपरि है। एसवाईएल हरियाणा के लोगों के लिए जीवनरेखा है और हरियाणा अपने हक का पानी लेकर ही रहेगा। मौजूदा सरकार बदला-बदली, झूठी घोषनाओं, फीते काटने की सरकार है। एक भी प्रोजेक्ट सरकार नहीं लेकर आई। कैशलेस अभियान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए था। बिना तैयारी के लिए नोटबंदी की गई। प्रदेश के 80 फीसदी ग्रामीण कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े है और यहीं पर ट्रांजेक्शन बंद। जाट आरक्षण आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रकाश आयोग कमेटी की रिपोर्ट के बाद कोई गुंजाइश नहीं है कि सरकार ही उस जानमाल व अन्य नुकसान के लिए जिम्मेदार है। आंदोलन सभी का अधिकार है मगर शांतिप्रिय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भाजपाई कहते थे कि सिर्फ रोहतक में काम करवाये जा रहे है अब सांपला रैली में कहते है कि यहां कुछ नहीं करवाया।
विज्ञापन


चौ. बीरेंद्र सिंह के गढ़ी-सांपला-किलोई से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चुनौती स्वीकारते है और अगर हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे। बीरेंद्र सिंह राजनीति छोड़े या ना छोड़े यह उन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे केस बनाकर उन्हें फंसाने का असफल प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अब तक सैकड़ों घोषणाएं कर दी हैं लेकिन काम किसी पर भी शुरू नहीं हुआ। उनके शासनकाल में हरियाणा प्रदेश नंबर वन था लेकिन अब तो प्रदेश का कोई स्थान ही नहीं है। वह पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, प्रदीप गुलिया, डॉ. केएल बावा, देवेंद्र हुड्डा के घर भी पहुंचे। इस मौके पर अशोक गिरी महाराज, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, डॉ. शिवशंकर  भारद्वज, संदीप सिंह, ठाकुर लाल सिंह, मामनचंद चेयरमैन, अजय वैद, धीरज अखरिया, अभिजीत सिंह, अनिल धनखड़, प्रेमवती गोयत, संदीप खरकिया, अजित बामला, अशोक कादयान, अमन डालावास, धर्मेंद्र छपार, जयवीर मिताथल, अनूप बडेसरा, रूपेंद्र बामला, जेके शर्मा, हरिकेश सरपंच, ईश्वर प्रधान, संजय अत्री, कटार सिंह सांगवान, अनिल स्वामी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed