फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, halwasia school dispute, adc, show cause notice

हलवासिया स्कूल विवाद : एडीसी को कारण बताओ नोटिस

Fri, 15 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, halwasia school dispute, adc, show cause notice
अदालत का फैसला
 हलवासिया स्कूल में प्रशासक नहीं होने के बावजूद कार्यवाहक प्रिंसिपल को बर्खास्त करने को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने न्यायालय की अवमानना मानते हुए एडीसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही नोटिस मिलने के दो सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए गए है। वरना पांच हजार रुपये रजिस्ट्री के साथ जवाब देना होगा।
विज्ञापन


हलवासिया स्कूल विवाद लगातार गहराता जा रहा है। चार जुलाई को हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए समिति पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और प्रशासक नियुक्ति के आदेश रद किए जाने के हाईकोर्ट के कागजात दिखाए। साथ ही शिक्षक गुलशन परुथी को कार्यवाहक प्रिंसिपल नियुक्त किया। फिलहाल कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. रमाकांत ने समिति पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करवाया। समिति के तीन पदाधिकारियों शिव शंकर कसेरा, राज कुमार सैनी, रवींद्र सैनी  के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन

प्रशासक व एडीसी ने शिक्षक गुलशन परुथी को बर्खास्त कर दिया। समिति पदाधिकारियों ने इसे कोर्ट के आदेशों की अवमानना बताते हुए याचिका दायर की।
जन कल्याण ट्रस्ट के मैनेजर शिव शंकर कसेरा व राज कुमार ने बताया कि हलवासिया विद्या विहार स्कूल की समिति को सहकारी समितियों की ओर से डी रजिस्टर्ड करने की बात को हाईकोर्ट ने सही माना तो एडीसी को प्रशासक नियुक्त करने के अप्रैल 2015 के आदेश बीती तीन जून को रद किए जा चुके है। हाईकोर्ट के आदेशों के आधान पर ही ट्रस्ट ने कार्य संभाला और  कंप्यूटर साइंस शिक्षक गुलशन परुथी को कार्यवाहक प्रिंसिपल नियुक्त किया। एडीसी ने प्रशासक नहीं होने के बावजूद चार जुलाई को गुलशन परुथी को बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद ट्रस्ट ने कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर की। इसी पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने एडीसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें नोटिस मिलने के दो सप्ताह के अंदर-अंदर जवाब देने के निर्देश दिए गए है। साथ ही निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं देने पर पांच हजार रुपये रजिस्ट्री के साथ जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष से चल रहा है विवाद
16 अप्रैल 2015 को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार ने एडीसी को हलवासिया  विद्या विहार स्कूल का प्रशासक नियुक्ति किया था। साथ ही प्रबंध समिति के  पदाधिकारियों की एंट्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। हिंदी प्राध्यापक  रमाकांत को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई। तभी से विवाद चल रहा है।

नहीं मिला कोई नोटिस
एडीसी धीरेंद्र खड़गटा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस के बारे में बताया कि अभी उन्हें इस तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed