फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, four villages, disk jockey, food on death, banned

चार गांवों ने डीजे, मृत्यु भोज पर लगाया प्रतिबंध

Fri, 02 Dec 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, four villages, disk jockey, food on death, banned
panchayat - फोटो : amar ujala
भिवानी के गांव सरल में विभिन्न चार गांवों सरल, ढ़ाणी सरल, डाडम और छपार रांगड़ान की सामूहिक पंचायत ने संबंधित गांवों में मृत्युभोज, डीजे व मृत शरीर पर चद्दर चढ़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगाए जाने का फैसला लिया गया। कन्या भ्रूण हत्या करने वाले का सामाजिक बहिष्कार किए जाने का भी एलान पंचायत में किया गया।
विज्ञापन


वीरवार को गांव सरल की धर्मशाला में छपार रांगड़ान निवासी बीरू की अध्यक्षता में पंचायत संपन्न हुई। पंचायत ने मृत्यु भोज व डीजे पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। पंचायत में लिये गए फैसलों की जानकारी देते हुए सरल निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव में ट्रैक्टर पर भी लाउड स्पीकर नहीं बजाया जाएगा। मूत्यु पर कढ़ाई नहीं चढ़ेगी, वहीं टेंट भी नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा मृत शरीर पर चद्दर चढ़ाने की जगह नारियल चढ़ाने की बात भी कही गई। पंचायत ने यह भी एलान किया कि अगर कोई भ्रूण हत्या में शामिल पाया गया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत में शामिल गांवों को शौचमुक्त बनाने व सफाई व्यवस्था पर भी जोर देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


 सरल के सरपंच पति कृष्ण कुमार, पूर्व सरपंच मुखत्यार सिंह, पूर्व सरपंच धर्मबीर, ओमप्रकाश सुरा, सीताराम नेहरा, बलराज पूनिया, महेंद्र बागोतिया, रामफल प्रजापत, ढ़ाणी सरल से सरपंच कृष्ण कुमार, महेंद्र पूनिया, धर्मबीर पूनियां, रायसिंह गांव डाडम से सरपंच रामफल दहिया, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, सतबीर सिंह, राजबीर सिंह, भूपसिंह छपार रांगड़ान से नरसिंह, जयपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed