{"_id":"57854ac34f1c1b0e7913e6dd","slug":"bhiwani-news-fire-material-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में राख हुआ लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में राख हुआ लाखों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के फैंसी चौक स्थित घनश्याम मार्केट के तीन मंजिला शोरूम में देर रात लगी आग से करीब 90 लाख का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम में एक कॉस्मेटिक की दुकान थी तो एक चूड़ियों की और तीसरा गोदाम था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के शोक स्वरूप घनश्याम मार्केट बंद रही और लोग पीड़ित दुकानदारों को ढांढस बंधाते रहे।
घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे की है। फैंसी चौक स्थित घनश्याम मार्केट दो भाइयों सुल्तान व मुकेश की कॉस्मेटिक, गिफ्ट व चूड़ियों की दुकान है। भूतल पर तमन्ना कॉस्मेटिक व गिफ्ट स्टोर है। इसी के ऊपर प्रथम तल पर हरिओम बैंगल हाउस है। इसी दुकान के ऊपर गोदाम बनाया हुआ है। दुकान संचालक मुकेश ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि दुकान में आग लग गई। वे आए तो दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी थी। आग से महंगे गिफ्ट आइटम व अन्य सामान, महंगी विभिन्न मैटीरियल की बनी चूड़ियां व अन्य सामान, बच्चों के खिलौने आदि सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब 90 लाख का सामान जल गया। आग क्यों लगी अभी कारण नहीं पता मगर लग रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।
40 हजार लीटर पानी व तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू आई आग
आग प्लास्टिक सामान में होने के कारण तेजी से भड़की और आग को काबू पाने में दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने 40 हजार लीटर पानी डालकर करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग बुझाई।