फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, final, nagaland, suberto cup, alakhpura, daughters

फाइनल में नागालैंड से आज भिड़ेंगी अलखपुरा की बेटियां

Mon, 10 Oct 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, final, nagaland, suberto cup, alakhpura, daughters
football

विज्ञापन
सुब्रतो फुटबाल कप की गत वर्ष की चैंपियन अलखपुरा गांव की बेटियां सोमवार को फाइनल मैच में नागालैंड से भिड़ेंगी। जबरदस्त फार्म में चल रही अलखपुरा की बेटियों के मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। फाइनल मैच को ग्रामीण बड़े पर्दे पर देखेंगे।
दिल्ली के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में चल रहे अंडर-17 सुब्रतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अलखपुरा की टीम ने शनिवार को मेघालय को 8-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब गांव अलखपुरा की बेटियों का
विज्ञापन


सोमवार को फाइनल मुकाबला नागालैंड की टीम से होगा। अलखपुरा की बेटियों ने अब तक प्रतियोगिता के पांच मुकाबले जीते है। जिनमें से चार मुकाबलों में इन बेटियों ने विरोधी टीमों को क्लीन स्वीप किया है। बेटियों की जीत से आस पास क्षेत्र के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि गांव की बेटियां सोमवार सांय चार बजे दिल्ली के डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोश में है पूरी टीम : कोच
कोच सोनिका बिजरानिया ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी जोश में हैं और टीम पूरी तरह से फाइनल के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी गांव की बेटियों ने मणीपुर को हरा कर इस प्रतियोगिता पर कब्जा कर गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया था। टीम कैप्टन समीक्षा जाखड़ ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस बार भी सुब्रतो कप लेकर वे गांव अवश्य लौटेगी। पूरी टीम एकजुट होकर मैदान में पसीना बहा रही है।

फाइनल मैच के लिए एलसीडी और जरनेटर का प्रबंध
फाइनल मुकाबला अलखपुरा व नागालैड की टीम के बीच सोमवार सांय चार बजे दिल्ली के डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। गांव अलखुपरा के ग्रामीणों ने फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी एलसीडी और जरनेटर का विशेष रूप से प्रबंध किया है। ग्रामीणों ने सोमवार के सभी आवश्यक कार्य स्थगित कर दिए है।


जबरदस्त फार्म में हैं निशा, टूर्नामेंट में किए 16 गोल
टूर्नामेंट के पांच मुकाबलों में निशा बगडिया टीम की स्टार खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। पांच मैचों में निशा ने 16 गोल किए हैं। प्रतिद्वंद्वी टीमों में केवल बांग्लादेश की टीम एक गोल कर पाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed