350 बिजली पोल टूटे, 48 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात आया तेज अंधड़ व बरसात अब भी लोगों के लिए परेशानी बनी है। शहर की कुछ कॉलोनियों में अब भी पानी भरा हुआ है। वहीं बिजली के लिए लोग परेशान है। अंधड़ में करीब साढ़े तीन सौ पोल टूट गए। शहर के सिटी स्टेशन लाइन पार, पीपली वाली जोहड़ी क्षेत्र, दादरी रोड के कुछ गांवों, ढाणा रोड क्षेत्र, लोहारू मार्ग के कुछ गांवों में 48 घंटे बाद भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम इतने बड़े नुकसान के लिए तैयार नहीं था। करीब साढ़े तीन सौ से अधिक पोल टूट गए है। जिन्हें लगाने में समय लगेगा। अधिकारियों की माने तो बिजली व्यवस्था बहाल करने में संशाधनों की कमी भी आड़े आ रही है। एकाएक इतने पोलों की व्यवस्था करना निगम के लिए परेशानी भरा है।
दो दिन बाद बहाल हुई सेक्टर की बिजली
रविवार की रात अंधड़ में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सेक्टर 13 की भी बत्ती गुल हो गई। कुछ क्षेत्र की बिजली तो सोमवार को बहाल कर दी गई मगर कुछ क्षेत्र में दो दिन बाद यानी मंगलवार दोपहर तक ही बिजली बहाल हो पाई। बिजली समस्या को लेकर सेक्टर वासियों ने सोमवार रात को बिजलीघर में भी हंगामा किया था।
अब होगी नालों की सफाई
प्री मानसून की बरसात ने ही अधिकारियों की बरसाती पानी से निपटने के दावों की पोल खोल दी है। इसी बाबत मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी विभागों खासकर जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर परिषद अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में बरसाती पानी से निपटने के इंतजामों पर विचार विमर्श किया गया। जनस्वास्थ्य विभाग को सभी डिस्पोजल और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर जनरेटर सेट लगाने के निर्देश दिए गए वहीं नप अधिकारियों को भी नालों की सफाई के निर्देश दिए गए।
साढ़े तीन सौ के करीब पोल टूटे है, जिनकी जगह नए लगाने में थोड़ा समय लगेगा। ट्रांसफार्मरों को भी ठीक करवाया जा रहा है। लोग धैर्य रखे, जल्द ही सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल करने के प्रयास किए जा रहे है।
नारायण प्रकाश, जेई, बिजली निगम
नालों की सफाई जल्द करवाई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय भेजा गया है।
संजय यादव, सचिव, नगर परिषद
शहर से जल्द बरसाती पानी निकासी के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। सभी डिस्पोजल पर जनरेटर सेट लगवाए जा रहे है।
संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग