फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, electricity office, record, burn, break

बिजलीघर में की तोड़फोड़, रिकार्ड भी जलाया

Mon, 13 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, electricity office, record, burn, break
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंधड़ के बाद गुल हुई बिजली तीन से चार घंटे बाद भी बहाल नहीं होने से गुस्साए लोगों ने बिजलीघर गेड में तोड़फोड़ की। कुर्सियां, तस्वीरें, मटके तोड़ डाले वहीं रिकार्ड भी खुर्द-बुर्द कर दिया। कुछ उठा ले गए, कुछ बाहर फेंक दिया और कुछ जला दिया।
विज्ञापन


वाक्या रात करीब साढ़े आठ बजे का है। शाम को आए अंधड़ में बिजली निगम के अनेक जगह खंभे टूटकर गिर गए। कुछ जगह बिजली की मुख्य लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर गए। जिससे तारे टूट गई। इंडस्ट्रीज एरिया के 132 केवी बिजलीघर में फाल्ट आने से उससे जुड़े करीब डेढ़ दर्जनों फीडरों के तहत आने वाले शहरी क्षेत्र और गांवों की बत्ती गुल हो गई। करीब आधा शहर भी इसी बिजलीघर से जुड़ा होने के कारण शहर की अनेक कॉलोनियों की बत्ती भी तीन से चार घंटे गुल रही।
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से गुस्साए लोगों ने रात करीब साढ़े आठ बजे बिजलीघर गेड के बिजलीघर में हंगामा किया। पहले वहां मौजूद कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक की और फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बिजलीघर में रखी कुर्सियां, मटके, कैंपर तोड़ डाले। गुस्साए लोगों ने रिकार्ड को भी नहीं बख्शा। कुछ रजिस्टरों को बाहर फेंक दिया तो कुछ को साथ ले गए। कुछ को जला भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। मगर पुलिस पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाले वहां से फरार हो गए। हंगामा करने वाले लोग आसपास की कॉलोनियों से ही बताये जा रहे है।

मामले में जेई नारायण प्रकाश ने बताया कि अंधड़ के कारण काफी तारें टूट गई थी और इंडस्ट्रीज एरिया के 132 केवी बिजलीघर में फाल्ट आ गया था। फाल्ट ज्यादा होने के कारण ठीक करने में समय लगा। मगर कुछ शरारती तत्वों ने बिजलीघर में तोड़फोड़ की। यह गलत है। बिजली कर्मचारी ठीक करने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed