फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, eduction board, green tree, cut

शिक्षा बोर्ड में हरे पेड़ों पर चली आरी

Sat, 27 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, eduction board, green tree, cut
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमरउजाला

विज्ञापन
भिवानी के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी शुक्रवार को हर कोई उस वक्त भौचक रह गए, जब परिसर स्थित हरे पेड़ों पर आरी चली। भारी पेड़ों की छंटाई (ट्रीमिंग) करते-करते कई पेड़ तने से काट दिए गए। हैरानी की बात तो यह है कि पेड़ों की कटाई के बारे में बोर्ड के उद्यान विकास अधिकारी को पता ही नहीं है। सवाल उठता है कि जब संबंधित अधिकारी के संज्ञान में मामला नहीं है तो फिर यह कार्रवाई किसके इशारे पर हुई।

शुक्रवार दोपहर पेट्रोल चालित आरी लेकर आधा दर्जन कारिंदों ने पहले तो भारी पेड़ों की टहनियां काटी। इसके बाद पेड़ों के तनों पर आरी चली। करीब आधा दर्जन पेड़ तनों से काटे गए। इसके अलावा 15 से लेकर 20 भारी पेड़ों को ट्रीमिंग के नाम पर बुरी तरीके से काटा गया। इस मामले में सबसे हैरानी करने वाला पहलू यह है कि इतने बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई हो गई और शिक्षा बोर्ड के उद्याल विकास अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है। लिहाजा, कई सवाल उठने लाजिमी हैं।
विज्ञापन


मैं आज अवकाश पर हूं। इस तरह पेड़ों की कटाई में उन्हेें कोई जानकारी नहीं है। हां, कुछ दिन पहले पेड़ों की छंटाई की अनुमति वन विभाग से मांगी गई थी। अनुमति मिली या नहीं, इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिवाच, उद्यान विकास अधिकारी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed