फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, drinking water problem, officers, give, rose, slogan, jindabad

पेयजल-सीवरेज समस्या पर लगाए जिंदाबाद के नारे, अधिकारियों को भेंट किए गुलाब

Wed, 27 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, drinking water problem, officers, give, rose, slogan, jindabad
समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के चरखी दादरी के गांधी नगर के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचकर अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। पिछले एक साल से इन समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने गांधीगीरी दिखाते हुए अधिकारियों को गुलाब भेंट किए। वहीं, एक्सईएन के खिलाफ मुुर्दाबाद की जगह जिंदाबाद के नारे लगाकर समस्याओं का दुखड़ा रोया। विरोध प्रदर्शन के इस अंदाज से खुद अधिकारियों सहित वहां मौजूद अन्य लोग भी हक्के-बक्के रह गए। इस रोष प्रदर्शन का फायदा यह हुआ कि अधिकारियों ने जनता से अभद्र व्यवहार करने वाले एक कर्मचारी की तत्काल नौकरी से छुट्टी कर दी। वहीं, दोनों समस्याओं के समाधान के लिए 11 अगस्त तक की डेडलाइन भी अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को दी है।
विज्ञापन


शहर की गांधी कालोनी में सीवयुक्त पेयजल आपूर्ति व सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने पार्षद महेश गुप्ता के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर गांधीगीरी दिखाकर धरना दिया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी नगर कालोनी निवासी पार्षद महेश गुप्ता के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पहुंचे। इन लोगों को कार्यालय में एसडीओ व कार्यकारी अभियंता मौजूद नहीं मिले। इस दौरान दो जेई कार्यालय में मौजूद थे। इस दौरान समस्याएं झेल रहे इन लोगों ने जेई दलबीर रंगा व जेई मनोज कुमार को गुलाब के फूल भेंट किए। इस अवसर पर नंदकिशोर, प्रकाश, जगमोहन, प्रमोद, सुनील, कैलाश,  राजू, विष्णुदत्त, कृष्ण, अनिल, गोविंद बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


समस्याओं का समाधान न करवाने पर एक्सईएन को दी बधाई
इस दौरान लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग जिंदाबाद, हमारा एक्सईन ऐसा हो, राकेश कुमार जैसा हो के नारे लगाए। इन लोगों ने विभाग अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप बधाई के पात्र हो, शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो रही है। इसके बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारी प्रदर्शनकारियों से आंख चुराते नजर आए। इन लोगों ने कार्यालय के बाहर एक ऐसा पोस्टर भी चस्पाया जिस पर बच्चे के हाथ में गंदे पानी की बोतल दर्शाई गई थी। पोस्टर पर यह भी अंकित था-एक्सईएन अंकल सुनो पुकार, साफ पानी का दो अधिकार।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौखिक आश्वासन देने पर कार्यालय के बाहर बैठ दिया धरना
इसके बाद यह सभी लोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए तथा समस्या का समाधान करवाने  के लिए लिखित आश्वासन की मांग करने लगे। जेई द्वारा बार-बार मौखिक आश्वासन दिए जाने की बात से लोग नहीं माने। इन लोगों ने जेई से लिखित में आश्वासन दिए जाने की मांग की। बाद में जेई मनोज व दलबीर रंगा द्वारा 11 अगस्त तक इन समस्याओं का समाधान करवाने बारे लिखित में आश्वासन दिए जाने पर ही इन लोगों ने अपना गांधीगीरी प्रदर्शन समाप्त किया।

दो जून को विभाग से इन समस्याओं का समाधान करवाने बारे लिखित शिकायत की थी लेकिन विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। अब यह गांधीगीरी तरीका अपनाया गया है। एक कर्मचारी को जेई ने लोगों से दुर्व्यवहार करने पर नौकरी से हटाया है।

महेश गुप्ता, पार्षद वार्ड नंबर दो

11 अगस्त तक हम इन समस्याओं से गांधी नगर क्षेत्रवासियों को निजात दिला देंगे। बदतमीजी करने पर एक कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया है। विभाग इन समस्याओं पर गंभीरता से काम करेगा।
रोहित कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed