{"_id":"5856e46b4f1c1baa60c064f8","slug":"bhiwani-news-dr-bawa-murder-case-chief-minister-meet-doctor-sp-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. बावा हत्याकांड़ : सीएम से मिले डाक्टर, एसपी को निर्देश जल्द हो हत्यारों की गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. बावा हत्याकांड़ : सीएम से मिले डाक्टर, एसपी को निर्देश जल्द हो हत्यारों की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सात दिन बाद भी डा. केएल बावा के हत्यारों का सुराग नहीं लगने से नाराज चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल व परिजन श्रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। डाक्टरों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को मामले में जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
रविवार को भिवानी पुलिस लाइन हैलीपेड पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहरलाल से चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल मिला। मृतक डॉ. केएल बावा की पत्नी डॉ. पूनम बावा ने मुख्यमंत्री को बताया कि बीते सोमवार को उसके पति डा. केएल बावा की निर्मम हत्या कर कार में आग लगा दी और शव को दूसरे स्थान पर फेंकदिया गया। इस निर्मम हत्याकांड के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं तथा वे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार का ढांढस बढ़ाते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इसके बाद चिकित्सक डॉ. एनके चौधरी व डॉ. रवि भीष्म ने भी तिगड़ाना रैली स्थल पर सीएम से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
आईएमए के जिला प्रधान डॉ. गौरव अरोड़ा ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के सामाजिक संगठनों को साथ लेकर आईएमए 20 दिसंबर को सायं शहर के नेहरू पार्क के सामने एकत्रित होकर शहर में कैंडल मार्च व विरोध प्रदर्शन करेगी।