{"_id":"57d070724f1c1b9863318153","slug":"bhiwani-news-damage-road-dust-shopkeepers-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडम सड़क पर उड़ती धूल को लेकर दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडम सड़क पर उड़ती धूल को लेकर दुकानदारों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
धूल से हांफ रहे राहगीर(फाइल इमेज)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चरखी दादरी में पिछले करीब दो साल से कंडम पड़े दिल्ली-महेंद्रगढ़ मुख्य सड़कमार्ग की सुध नहीं लेने पर बुधवार को ऑटो मार्केट के दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। वाहनों के आवागमन पर सड़क से उठते धूल के गुब्बारों से परेशान दुकानदार सुबह करीब नौ बजे मुख्यमार्ग पर उतर आए। दुकानदारों ने सड़क मार्ग को जाम कर बवाल काटा। इस मार्ग को दुकानदारों ने करीब दो घंटे तक जाम रखा। बाद में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पीडब्ल्यूडी ने करीब पांच साल पहले इस सड़क का निर्माण करवाया था। कुछ समय बाद ही सड़क कंडम हो गई। अब तो हाल यह है कि फ्लाईओवर से लेकर झज्जर टी-प्वाइंट की महज तीन सौ मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को सात से दस मिनट का समय लग जाता है। इस टुकड़े पर सैकड़ों गड्ढे राहगीरों व दुकानदारों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं। इसी मसले पर बुधवार सुबह ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने दिल्ली बाईपास के समीप एकत्रित होकर दिल्ली-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग को बाधित कर दिया। दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। दुकानदारों का कहना है कि वाहनों के आवागमन से उड़ने वाली धूल के कारण यहां काम करने वाले ज्यादातर लोगों को सांस संबधित बीमारियां हो रही है। जिससे उन्हें शारीरिक परेशानियों के साथ-साथ आर्थिक परेशानियां भी उठानी पउ़ रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे कई बार प्रशासन से इस समस्या को लेकर बात भी कर चुके है। प्रशासन के बार-बार आश्वासनों के बाद भी समस्या का समाधान न होने के चलते उन्हें मजबूरीवश सड़क को जाम करना पड़ा।
पुलिस रही नदारद, एसडीओ पहुंचे मौके पर
दुकानदारों ने करीब नौ बजे मुख्यमार्ग बाधित कर दिया था। जाम करीब दो घंटे बाद 11 बजे खोला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सुमेर सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि सोमवार तक सड़क का पेचवर्क शुरू करवा दिया जाएगा और धूल से निजात पाने के लिए हर रोज पानी के तीन टैंकरों छिड़काव करवाया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अक्टूबर तक निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
साहब पूरा दिन छोड्यो, दो घंटे बैठ क दिख्या द्यो
ऑटो मार्केट प्रधान लीला राम, कृष्ण कुमार, कुलदीप, प्रदीप गोयल, ढील्लू , चरणसिंह, पप्पू, अमरदीप ने मौके पर पहुंचे एसडीओ को समस्याओं से अवगत करवाया। दुकानदारों ने एसडीओ के सामने हरियाणवी लहजे में अपनी बात रखते हुए कहा कि साहब पूरा दिन छोड्यो, दो घंटे बैठ क दिख्या द्यो। दुकानदारों ने विभाग के एसडीओ को अल्टीमेटम दिया है कि यदि सोमवार तक पैचवर्क व पानी छिड़काव का कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो वे दोबारा मुख्यमार्ग को जाम कर देंगे।
फिलहाल विभाग के पास कोलतार की कमी है इसलिए पैचवर्क के कार्य को शुरु करने में दो-तीन दिन का समय लगेगा। पानी छिड़काव का कार्य शाम से ही करवा दिया जाएगा। सोमवार तक सड़क का पैचवर्क शुरु करवा दिया जाएगा। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य भी शुरु होगा।
सुमेर सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग