फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crpf, police, flag march, securiyt, message

सीआरपीएफ और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल दिया सुरक्षा का संदेश

Tue, 31 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crpf, police, flag march, securiyt, message
सुरक्षा
जाट आंदोलन की सुगबुगाहट के साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। भिवानी पहुंची सीआरपीएफ की एक कंपनी को साथ लेकर पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। तहसीलदार व डीएसपी ने लोगों को संदेश दिया कि वे भयमुक्त रहे और उन्हें पूर सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार व डीएसपी हेड क्वार्टर के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों व पुलिस फोर्स ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। शहर के सभी मुख्य मार्गों रोहतक गेट, दादरी गेट, घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट, बाजारों से होकर काफिला गुजरा और लोगों खासकर व्यापारियों, दुकानदारों को पूरी सुरक्षा देने के लिए आश्वस्त किया। डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल ने बताया कि शहर पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी तरह के आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


इब लागे फेर होवगी तोड़फोड़
फ्लैग मार्च को देख दुकानदार और व्यापारियों के साथ आम लोगों में भी फिर जाट आरक्षण आंदोलन की यादें ताजा हो गई। फ्लैग मार्च को देखते हुए लोगों का कहना था कि लगता है फिर से जाट आंदोलन शुरू होने वाला है, तभी यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed