फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, opd, injured, accident, quarrel

हादसे में घायल ने ओपीडी में किया हंगामा

Tue, 19 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, opd, injured, accident, quarrel
प्रतीकात्‍मक इमेज

विज्ञापन
भिवानी में सड़क हादसे में घायक एक युवक ने ओपीडी में खूब हंगामा किया। डाक्टर के साथ गाली-गलौच की तो स्वयं को मेडिकल स्टूडेंट बता स्वयं ही इलाज भी करने लगा। डाक्टर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस को देख युवक माफी मांगने लगा और कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। बाद में पुलिस ने परिजनों को बुलाया और माफी मांगने के बाद ही युवक को छोड़ा गया।

मामला रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है। दो युवक और एक युवती चोट लगने पर उपचार के लिए पहुंचे। यहां इमरजेंसी में अन्य मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टर के साथ उक्त युवकों की कहासुनी हुई। तीखी नोक झोंक के बाद एक युवक खुद को मेडिकल स्टूडेंट बताते हुए स्वयं ही इलाज करने लगा। जिसे रोका गया तो हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आने से पहले एक युवक व एक युवती भाग खड़े हुए जबकि झगड़ा करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही युवक रोने लगा और छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाने लगा मगर तब तक इमरजेंसी डाक्टर इसकी पुलिस में लिखित शिकायत कर चुके थे।
विज्ञापन


रोहतक जिले के एक गांव वासी युवक पहले स्वयं को पीजीआई के एक डाक्टर का लड़का बता रहा था। जब परिजन आए तो युवक एक जमींदार का लड़का मिला। युवक ने बताया कि वह जन्मदिन मनानेे भिवानी आया था और यहां एक बाइक वाले ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हुआ। अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर ने बताया कि युवक ने माफी मांग ली और डाक्टर ने भी किसी तरह की कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। युवक को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed