{"_id":"57c097dc4f1c1b602fd4edae","slug":"bhiwani-news-cow-bike-in-front-bike-rider-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय के आगे आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय के आगे आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
नील गाय का फाइल इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चरखी दादरी में खातीवास-रावलधी लिंक रोड पर शुक्रवार शाम नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक युवक का चाचा भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। वहीं, घायल का उपचार नगर के एक निजी अस्पताल में करवाया गया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपापुरी निवासी अमन रावलधी स्थित आईटीआई का छात्र था। शुक्रवार शाम अपने चाचा दिनेश सहित खातीवास मेला देखने गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वो खातीवास से वापस दादरी की तरफ आ रहे थे। खातीवास से निकलकर अभी वो रावलधी की तरफ ही चले थे कि इसी दौरान अचानक सड़क पर नीलगाय बाइक के सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच जा गिरी। घटना में अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दिनेश को गंभीर चोटें आई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा। हादसे में अमन नाम युवक की मौत हो गई जबकि उसका चाचा दिनेश घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
राजकुमार, एएसआई