फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news corona sample collaction report

दुकानदार की पत्नी, दो बेटियां, पड़ोसी महिला समेत सात मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 08 Jun 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news corona sample collaction report
डोर-टू-डोर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें रविवार को पॉजिटिव मिले बिचला बाजार के दुकानदार की पत्नी, दो बेटियों के अलावा एक पड़ोस की बुजुर्ग महिला है। इनके अलावा चांग में एक 14 वर्षीय बच्चा व 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मधमाधवी गांव में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो गुरुग्राम से आया था। जिले में फिलहाल 49 एक्टिव केस है जबकि 19 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 30 डिस्चार्ज हो चुके है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर में 9945 घरों के 51791 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और 90 सैंपल लिए गए। सैंपलों को जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। वहीं अब तक भेजे सैंपलों में 38 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

ये नए मामले आए सामने
सात नए आए मामलों में चार शहर के हालुबाजार क्षेत्र से है तो दो गांव चांग से और एक गांव मधमाधवी से है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल लाई। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके अलावा उनके परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालु बाजार में मचा हड़कंप : हालु बाजार वासी बिचला बाजार के गारमेंट दुकानदार की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसके सभी परिजनों, आस पड़ोस के लोगों खासकर बुजुर्ग, खांसी-जुकाम या बीमार लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। सोमवार को इनकी रिपोर्ट आई है। जिसमें दुकानदार की 38 वर्षीय पत्नी, 16 व 15 वर्षीय दो बेटियों के साथ-साथ पड़ोस की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे हालुबाजार क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
मधमाधवी में चौकीदार पॉजिटिव : गांव मधमाधवी में 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और पांच जून को ही भिवानी आया था। सात जून को उसने अपना सैंपल जांच के लिए दिया। जिसकी सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मरीज को अस्पताल लाने स्त्रत्त्े अलावा सभी परिजनों के सैंपल जांच के लिए सील किए।
दो संक्रमित गांव चांग से : चांग में कोरोना पॉजिटिव मिले चालक की माता और भांजा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आए है। 45 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

10 दिन में सामने आए 68 मरीज
तिथि पॉजिटिव मरीज
30 मई 15
31 मई 05
एक जून 10
02 जून 01 (पीजीआई में मिला पॉजिटिव)
03 जून 04
चार जून 09
छह जून 06
सात जून 11
आठ जून 07
सात नए पॉजिटिव मरीज आए है। जिन्हें उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके क्षेत्रों में स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। राहत की बात है कि कल दोबारा भेजे 22 सैंपल में से 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिले में 79 में से 49 एक्टिव केस है। बाकी 30 ठीक होकर अपने घर जा चुके है।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed