{"_id":"5fdcff9c8ebc3e40fa4be279","slug":"bhiwani-news-corona-active-case-bhiwani-news-rtk586977347","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक और संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक और संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब एक और बुजुर्ग की मौत की सूचना आई है। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मृतकों का आंकड़ा 134 तक पहुंच गया है। वहीं शुक्रवार को नौ नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6119 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव के 100 है। वहीं 1622 नए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को बापोड़ा के 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की सूचना आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग के घर पहुंची। जांच में पाया कि 62 वर्षीय बुजुर्ग एक महीना पहले अपनी बेटी से मिलने जोधपुर गया था। जहां तबीयत बिगड़ी। चार दिसंबर को उन्हें जोधपुर के ही एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां शूगर, बीपी और फेफड़ों में दिक्कत मिली। वहां आठ दिसंबर को छुट्टी मिल गई। 13 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर उन्हें भिवानी शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आराम नहीं होने पर 15 दिसंबर को परिजन उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां 16 दिसंबर को कोरोना टेस्ट हुआ और 17 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 17 दिसंबर की ही शाम को करीब सात बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अभी कमी आई है मगर लोगों को अभी भी सावधानी रखने की जरूरत है। लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और चेहरे पर मास्क व बाजारों में सामुदायिक दूरी के नियम का पालन करें।