फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news,corona active case

दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 34

Tue, 29 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news,corona active case
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब दो और कोरोना पॉजिटिव ने हिसार के विभिन्न अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें तोशाम से 53 वर्षीय व्यक्ति है तो भारत नगर से 65 वर्षीय वृद्ध। जिले में अब तक 34 कोरोना पॉजिटिव अपनी जान गवा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 41 दिन में यह ज्यादा गंभीर हो गया है। पिछले 41 दिन में 26 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं, 1717 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है। रविवार को ही सबसे कम उम्र के 26 वर्षीय युवक की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हुई थी। अब दो और व्यक्तियों ने अपनी जान गवा दी है। बुखार ने समस्या ज्यादा बढ़ा रही है। मरने वालों में अधिकतर को पहले बुखार की शिकायत होती है और फिर कोरोना के संक्रमण का कहर।
विज्ञापन

तोशाम के व्यक्ति ने तोड़ा दम
तोशाम के 53 वर्षीय व्यक्ति को 16 सितंबर को खाना खाने के दौरान खट्टी डकार की समस्या हुई। 17 सितंबर को तबीयत खराब होने पर हांसी के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 18 को ही कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 19 को सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तब से हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 26 सितंबर की रात करीब आठ बजे उपचार के दौरान निधन हो गया। हिसार अस्पताल की ओर से अब इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दी है। कोविड-19 नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के घर जाकर परिवार के बाकी सदस्यों के सैंपल लिए और जांच के लिए पीजीआई रोहतक लैब भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत नगर के 65 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम
भारत नगर के कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय व्यक्ति ने भी हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। 25 सितंबर को उनकी तबीयत खराब हुई और खांसी में खून आया। उन्हें पहले सुखी खांसी की समस्या था। खांसी में खून आने के बाद उन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया। इसके बाद उन्हें चिड़ियाघर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 25 को हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां कोरोना टेस्ट किया गया। 26 सितंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव रही। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 27 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
36 नए कोरोना पॉजिटिव, 34 ने दी कोरोना को मात
जिले में सोमवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें एक कृष्णा कॉलोनी, एक संजीव कॉलोनी, एक गांव पुर औरएक बैंक कॉलोनी से है। अब तक जिले में कुल 2690 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 2402 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 253 एक्टिव केस है। सोमवार को भी 700 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। 34 ने कोरोना को मात भी दी। सिविल सर्जन ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी से 38 वर्षीय महिला है, जो कि सरकारी स्कूल तोशाम में अध्यापिका है। यह प्रतिदिन भिवानी से तोशाम आती-जाती है। इसकी अन्य कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। संजीव कॉलोनी वासी 45 वर्षीय महिला भी सरकारी स्कूल तोशाम में जेबीटी अध्यापिका है। यह प्रतिदिन भिवानी से तोशाम आती-जाती है। इसकी अन्य कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। गांव पुर से 41 वर्षीय व्यक्ति है जोकि सरकारी स्कूल भुरटाना में जेबीटी अध्यापक है और यह प्रतिदिन पुर से भुरटाना आता-जाता है। बैंक कॉलोनी से 42 वर्षीय महिला है, जो कि गृहिणी है। यह 26 सितंबर से सुखदा अस्पताल हिसार में दाखिल हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सावधानी रखी जाए। लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं सजग होने की जरूरत है। जहां तक संभव हो भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे। साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे और मास्क का प्रयोग करें।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed