{"_id":"575b11084f1c1bc1459c686b","slug":"bhiwani-news-cm-development-bwanikhera-five-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने भिवानी और बवानीखेड़ा को पांच-पांच करोड़ दिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने भिवानी और बवानीखेड़ा को पांच-पांच करोड़ दिए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के भूमि पूजन के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भिवानी व बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पांच-पांच करोड़ और प्रेमनगर गांव को एक करोड़ रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। पांच महीने में प्रेमनगर गांव की चकबंदी कराने का भी आश्वासन दिया।
शुक्रवार को प्रेमनगर गांव में यूनिवर्सिटी परिसर की आधारशिला रखने के बाद आयोजित जनसभा में उक्त राशि की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। बजट में इस बार 28 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। विकास कार्यों में पैसा दिक्कत नहीं है, जमीन का प्रबंधन मुश्किल है। बकौल मुख्यमंत्री, पिछली सरकारों में जमीन का ऐसा खेल चला कि जमीन मिलना मुश्किल हो गया है।
चाहे रेल मार्ग के निर्माण की बात हो या सड़क मार्ग की बात हो, चाहे शिक्षण संस्थान खोलने की बात हो या नए उद्योग स्थापित करने की बात हो, इन सभी के लिए जमीन का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतों व शहरों में पास जो जमीन उपलब्ध है, इसका प्रयोग विकास कार्यों के लिए किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायतें जमीन उपलब्ध कराएं तो विकास कार्य करवाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम दास सर्राफ विश्वविद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर गांव प्रेमनगर की सरपंच सुमन बूरा व पूर्व सरपंच संदीप सिंह का आभार व्यक्त किया।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में आज विश्वविद्यालय की नींव रखकर युवाओं के स्वर्णिम भविष्य का सपना साकार किया है। शिक्षा के बल पर ही युवा उन्नति कर सकते हैं। कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने इस रिपोर्ट का विमोचन किया।
ये मांग हुई पूरी
ग्राम पंचायत की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव प्रेमनगर की चकबंदी अगले पांच महीने में पूरी करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव के चारों तालाब, प्रेमनगर से तिगड़ाना और मंढाणा तक सड़क मार्ग स्टेडियम, बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण तथा मरम्मत करवाने व पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन डलवाने का आश्वासन दिया।
विधायक विशम्भर वाल्मीकि की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव खरककलां में महाराणा प्रताप स्टेडियम का सुधार करवाने, सुंदर ब्रांच नहर में पानी की अवधि भविष्य में बढ़ाए जाने, रूट के अनुसार बसों की व्यवस्था करवाने, बवानीखेड़ा में बाल्मीकि स्टेडियम का पुर्ननिर्माण करवाने, बवानीखेड़ा गोशाला को 11 लाख रुपये का अनुदान देने, गांव खरककलां, तिगड़ाना व बलियाली में जलघर बनवाने की घोषणा की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उद्योगपति नरेंद्र सिंघानिया, जीतराम गुप्ता, नंदराम धानिया, ऋषि प्रकाश शर्मा, मुकेश गौड़, जिला परिषद् चेयरमैन रमेश ओला, ताराचंद अग्रवाल, सोमवीर सांगवान, जेपी दलाल, शंकर धूपड़, धीरज सैनी, रामावतार शर्मा, ओमप्रकाश मान, संजय छपारिया, ताराचन्द अग्रवाल, वीरेन्द्र कौशिक, अविनाश सरदाना, रामदेव तायल के अलावा प्रशासन की ओर से हिसार मण्डल के आयुक्त राजीव रंजन, उपायुक्त पंकज, एसपी प्रतीक्षा गोदारा, शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ.जगबीर, एडीसी धीरेन्द्र खडग़टा, एसडीएम सतपाल सिंह, सीटीएम महेश कुमार, तहसीलदार संजय बिश्रोई, सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया, डीएसपी चन्द्रपाल आदि मौजूद रहे।
नौकरी में प्रेमनगर के कोटे व मेडिकल कॉलेज के सवाल पर कन्नी काट गए सीएम
कार्यक्रम के मंच से मंत्री घनश्याम सरार्प व सांसद धर्मबीर सिंह ने मांग रखी कि विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में गांव के बच्चों का रिजर्वेशन रखा जाए। इस मांग पर सीएम ने मंच से भी कुछ नहीं कहा। बाद में मीडिया के इस सवाल को कहते हुए टाल दिया कि यह नीतिगत विषय है। चंडीगढ़ में बैठकर विचार किया जाएगा। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज कब बनेगा, मीडिया के इस प्रश्र के उत्तर में श्री खट्टर ने कहा कि एक-एक करके प्रोजेक्ट पूरे किए जा रहे हैं।
गलत स्पैलिंग पर यूनिवर्सिटी की फजीहत
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी प्रशासन की उस समय खूब फजीहत हुई, जब कार्यक्रम में आए लोगों की नजर मंच के बैकड्राप बैनर पर पड़ी। अंग्रेजी में लिखे चीफ गेस्ट शब्द में चीफ की स्पैलिंग गलत लिखी गई। पूरे कार्यक्रम में दौरान गलत स्पैलिंग चर्चा का विषय बनी रही।
ऐन वक्त पर टला गो-अभ्यारण्य का शिलान्यास
महम रोड पर गो-अभ्यारण्य के शिलान्यास का कार्यक्रम मुख्यमंत्री आने से कुछ घंटे पहले टाल दिया गया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम टलने की वजहों का तो पता नहीं चल सका, लेकिन बताया जाता है कि जमीन की कागजी कार्यवाही में कुछ कमी के कारण कार्यक्रम टालना पड़ा।