फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, cityt bazar, fire, thiryt five lakh, lagguage, burn

सिटी बाजार में भीषण आग, 35 लाख का सामान जला

Sat, 12 Nov 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, cityt bazar, fire, thiryt five lakh, lagguage, burn
बाजार में आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भिवानी शहर के चिड़ियाघर मार्ग स्थित सिटी बाजार में सायं को शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी सिटी बाजार आग से लपटो से गिर गया। गोदाम से शुरू हुई आग मुख्य दुकान, प्रथम व द्वितीय तल तक पहुंच गई। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

हादसा सायं बाद करीब सवा बजे हुआ। चिड़ियाघर मार्ग स्थित सिटी बाजार में अचानक लाइट गई, फिर आई और धमाके के साथ फिर चली गई। जिसके बाद अचानक गोदाम में आग लग गई। आग पहले गोदाम में लगी। जहां घी के पैकेट रखे थे। घी में आग होने के कारण तेजी से भड़की और पांच मिनट में ही गोदाम के अलावा मुख्य दुकान, प्रथम तल व द्वितीय तल पर आग की लपटे दिखाई देने लगी। आग लगने से हड़कंप मच गया और दुकान संचालक राज कुमार व कर्मचारी बाहर आए। तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मॉल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग अधिक होने के कारण अन्य गाड़ियां बुलाई गई। एक के बाद एक करीब तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। गाड़ियों ने कुल पांच चक्कर लगाए और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग मॉल के पिछले हिस्से में ज्यादा थी और कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग से करीब 35 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाद लाइट झपकी, धमाका हुआ और लग गई आग
सिटी बाजार मॉल संचालक  राज कुमार ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी। पहले लाइट गई, फिर आई और तेज धमाके के साथ फिर गई। धमाके के बाद शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग गोदाम, मुख्य दुका, प्रथम तल व द्वितीय तल पर फैल गई। आग से अकेले गोदाम में ही  15 से 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। वहां घी रखा था। इसके अलावा कुल करीब 35 लाख का सामान जलकर राख हो गया।


दमकल विभाग की लापरवाही आई सामने
चंद कदम की दूरी, फिर भी आधे घंटे बाद पहुंची दमकल यहां भी दमकल विभाग की लापरवाही सामने आई। सिटी बाजार और दमकल विभाग कार्यालय के बीच चंद कदम की दूरी है। एक ही मार्ग पर दोनों है। इसके बावजूद सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। तब तक आग शोरूम में पूरी तरह फैल चुकी थी। संचालक राज कुमार ने बताया कि उन्होंने जब फोन किया तो बताया गया कि गाड़ी धनाना में आग बुझाने गई हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed