फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, cash less, bank, atm

कैश लैस हुए बैंक और एटीएम

Sun, 20 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, cash less, bank, atm
atm file image - फोटो : AmarUjala
भिवानी में नोटबंदी के 11 वें दिन सुबह से ही कैश की जबरदस्त किल्लत दिखी। बड़ी संख्या में बैंक व एटीएम दिनभर कैश लैस रहे। बमुश्किल दो-तीन बैंकों के पास ही कैश उपलब्ध रहा। बैकों व एटीएम के बाहर नो कैश की तख्तियां देख लोग घरों को लौट गए। शनिवार का दिन बुजुर्गों का मुकर्रर करने के बावजूद वृद्धों को कैश नहीं मिला। शादी-ब्याह वालों को भी निराश लौटना पड़ा। रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा, अब सोमवार को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह एकबारगी तो बैंकों व एटीएम के बाहर भीड़ उमड़ी, लेकिन ज्यादातर को निराश लौटना पड़ा। ज्यादातर बैंकों के बाहर कैश नहीं का संदेश पढ़कर लोग लौट गए। कुछ बैंकों का थोड़े वक्त के बाद कैश खत्म हो गया। कुछ को मिला और अधिकतर को बैरंग लौटना पड़ा। एसबीई मुख्य ब्रांच में 12 बजे तक कैश बंटा, बाद में कैश खत्म हो गया। दिनोद गेट व पंचायत भवन ब्रांच में दोपहर बाद तक कैश वितरित हुआ। पीएनबी मुख्य ब्रांच के गेट पर  सुबह ही नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर कुलजीत सिंह ने बताया कि आज कैश की उपलब्धता कम रही, इसलिए बैंकों में समस्या हुई। सोमवार को कैश आ जाएगा। लोगों को राहत मिलेगी।

शादी का कार्ड लेकर भटकते रहे लोग
जिन परिवारों में शादी है, वे सुबह ही कार्ड व अन्य कागजात लेकर बैंकों के द्वारे पहुंच गए। तमाम जद्दोजहद के बावजूद कैश नहीं मिला। बापोड़ा गांव के राजेंद्र कुमार को कल 18 नवंबर को भी कैश नहीं मिला और शनिवार को भी नहीं मिला। राजेंद्र ने बताया कि उसे सोमवार को आने को कहा है। राजेंद्र जैसे सैकड़ों लोग शनिवार को दर-बदर रहे। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि कैश की कमी के बावजूद उन लोगों को चाहे थोड़ा ही सही, कैश दिया है, जिनके यहां शादी होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन में खड़े लोगों से मिलीं पूर्व सांसद
पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने एसबीआई मुख्य ब्रांच के बाहर कतार में खड़े लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानी जानी। एक व्यक्ति ने बताया कि वह शादी का कार्ड लेकर घंटों से खड़ा है, लेकिन उसे कैश नहीं मिला। श्रुति चौधरी के साथ अशोक बुवानीवाला, रामप्रताप शर्मा, देवराज मेहता, परमजीत मड्डू आदि मौजूद रहे।


अपडेट नहीं हुए जिले के एटीएम
नई करेंसी के मुताबिक एटीएम अपडेट किए जाने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है। संभवतया इस प्रक्रिया को शुरू होने में अभी और वक्त लग सकता है। लीड बैंक मैनेजर कुलजीत सिंह ने बताया कि जिले के 141 एटीएम अभी अपडेट नहीं हुए हैं। संभवतया यह काम अगले सप्ताह आरंभ हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed