{"_id":"57c096c04f1c1baf1cd4f162","slug":"bhiwani-news-canal-bridge-break-dumper-fall-down-two-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पुल टूटा, एक डंपर नहर में गिरा, दो पलटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पुल टूटा, एक डंपर नहर में गिरा, दो पलटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
टूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के गांव भैरवी-चरखी लिंक रोड स्थित नहर का पुल शुक्रवार सुबह ओवरलोडेड डंपर गुजरते वक्त टूट गया। घटना में डंपर नहर में जा गिरा और इसमें भरी रोड़ियां नहर में ही बह गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। वहीं, इस डंपर के पीछे आ रहे दो डंपर भी बैक लेने के प्रयास में खेतों में पलट गए। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो ओवरलोड डंपरों को कब्जे में भी ले लिया। काफी देर की मशक्कत के बाद डंपर को नहर से बाहर निकाला गया। पुल के टूटने गांव चरखी के किसानों का अपने खेतों से भी संपर्क टूट गया।
गांव चरखी को लोहारू रोड से सीधा जोड़ने का एकमात्र रास्ता फिलहाल भैरवी लिंक रोड ही था। इससे पहले खेड़ी वाला रास्ता भी पुलिया के निर्माणाधीन कार्य के चलते बंद था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे डंपरों की कतार भी पुलिस को गच्चा देने के प्रयास में इस लिंक रोड से गुजरी। बताया जा रहा है कि सबसे आगे चल रहा एक ओवरलोड डंपर ज्यों ही पुलिया के ऊपर से गुजरने लगा तो पुल इसके वजन को झेल नहीं पाया और इसका एक हिस्सा टूट गया। घटना में डंपर का पिछला हिस्सा नहर में मलबे के साथ गिर गया। एकाएक हुए हादसे में चालक-परिचालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि इस घटना में दोनों को चोटें नहीं आई। नहर में डंपर के गिरते ही इसके पीछे आ रहे करीब चार-पांच डंपर चालकों ने ज्यों ही अपने डंपर पीछे करने चाहे तो संकीर्ण रास्ता होने के कारण दो डंपर भी पलट गए। इससे इस मार्ग से यातायात पूर्णतया बाधित हो गया। घटना के करीब आधे घंटे बाद ही सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने वहां से वापिस जा रहे ओवरलोड डंपरों को भी रुकवाकर उन्हें निर्धारित मानक से अधिक माल ढोने का दोषी मानते हुए डंपरों को अपने कब्जे में लेकर चालक-परिचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विभाग ने भी दो बार मरम्मत करवाकर झाड़ लिया था पल्ला
गांव चरखी निवासी रविंद्र सांगवान, निटू सांगवान, बृजेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल करीब साढ़े चार दशक पुराना है। जिस समय यहां से नहर निकाली गई थी, उसी समय इसका निर्माण कार्य भी करवाया गया था। इसके बाद से ही पिछले कुछ समय से यह कंडम हाल में पड़ा था। अपने ट्रैक्टर लेकर भी यहां से गुजरते समय ग्रामीणों को भय लगता था। पुल की बाउंड्री वाल भी लगभग क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के उदासीन रवैये से गांव को लोहारू रोड से जोड़ने का एक रास्ता पुलिया तोड़ने से पिछले 11 माह से बंद पड़ा था। यही एक सीधा रास्ता लोहारू रोड पर जाने के लिए बचा था, उसे भी डंपर चालकों ने अवरुद्ध कर दिया। अब ग्रामीणों को चरखी से वाया लोहारू चौक होकर अपने खेतों में जाना पड़ेगा, जोकि करीब पांच गुणा लंबा पड़ेगा।
गुलजारी लाल, सरपंच, चरखी