फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bjp leader, xen, police station, matter

भाजपा नेता और एक्सईएन उलझे, थाने पहुंचा मामला

Sat, 09 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bjp leader, xen, police station, matter
पुलिस - फोटो : demo pic
पानी की समस्या व कुछ लोगों की नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता व जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन उलझ गए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की। एक्सईएन ने आरोप लगाया कि उक्त नेता ने अपने कर्मचारी विभाग में नियुक्त करने के लिए धमकी दी और पुलिस में झूठी शिकायत दी। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि वे पानी की समस्या को लेकर गए थे, जहां उन्हें अपशब्द कहे गए।
विज्ञापन

मामला छह अप्रैल का है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी के कार्यालय में उनके और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद डुलगच के बीच कहासुनी हुई। तीखी नोंक-झोंक हुई। उस समय तो मामला निपट गया मगर शुक्रवार को शिकायतों का दौर शुरू हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत की।
विज्ञापन


दोनों ने ये की शिकायत

अपने आपको भाजपा नेता बताते हुए सुरेश डुलगच आए। खरकड़ी फाटक लाइन पार पेयजल लाइन बिछाने की बात कही। उन्हें बताया गया कि रेलवे प्रशासन को प्रपोजल भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही लाइन बिछा दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारे पांच-छह लोगों को विभाग में नौकरी दो। जिस पर उन्हें बताया कि अनुबंध पर नियमानुसार भर्ती की जाएगी। इस पर वे भड़क गए और कहने लगे कि हमारे काम नहीं कर रहे। इसका अंजाम बुरा होगा। ऐसा मुकदमा बनवाएंगे कि पीछा नहीं छूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग

हम पानी की समस्या को लेकर गए थे। मगर एक्सईएन ने उनकी सुनने की बजाए अंदर जाते ही अपशब्द कहने शुरू कर दिए। उन्हें कहा कि तुम्हारी अंदर आने की हिम्मत कैसे हुई। जातिसूचक शब्द कहे। वहां साथ गए लोगों के बीच अपमानित किया। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की है।
सुरेश डुलगच, भाजपा नेता


शिकायत आई है। अभी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
जय सिंह, एसएचओ, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed