{"_id":"57868ef94f1c1b3f4113e2b3","slug":"bhiwani-news-bike-slip-person-dead-neel-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय आगे आने से फिसली बाइक, व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय आगे आने से फिसली बाइक, व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में तोशाम-बहल सड़क मार्ग पर अचानक नीलगाय आने के कारण बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बुशान निवासी करीब 60 वर्षीय धर्मपाल बुधवार सुबह मोटरसाइकिल से तोशाम की ओर जा रहा था। थिलोड़- झांवरी के बीच मार्ग पर अचानक नीलगाय आने से बाइक असंतुलित होने से सड़क पर ही गिर गई। हादसे में धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तोशाम थाना से जांच अधिकारी विजय ने बताया कि बाइक फिसलने से हादसा हुआ।