फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: एक महीना बीता, मात्र 30 मीटर गहरे सीवर की सफाई के बाद फिर रुका काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
01 फोटो दिनोद गेट में लीकेज को ठीक करने के किया जा रहा बॉरवेल और साथ में लगा जाम। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सरकुलर रोड दिनोद गेट पर एक माह बाद भी गहरे सीवर लाइन की रुकावट का काम पूरा नहीं हुआ। सिर्फ 30 मीटर गहरे सीवर की सफाई के बाद फिर से काम रुक गया। दिल्ली की कंपनी के कर्मचारी यहां पर बोरवेल के जरिए भूमिगत जल स्तर को नीचे गिराने में जुटे हैं वहीं हालुवास गेट पर भी गहरे सीवरलाइन की रुकावट दूर करने का काम ठप पड़ा है। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की मानें तो दिनोद गेट पर दोनों तरफ के सीवर मैनहोल सफाई के बाद चालू हालत में हैं, लेकिन 100 मीटर सीवर लाइन के बीच में अभी भी रुकावट बनी है। अगर 35 फूट गहरे सीवर लाइन के बीच में कहीं पाइप डेमेज मिलता है तो फिर खुदाई करनी पड़ेगी। ऐसा हुआ तो फिर एक माह के लिए सरकुलर रोड वन-वे हो जाएगा। जिससे शहरवासियों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सरकुलर रोड दिनोद गेट नीमपाल चौक के समीप देवसर चुंगी के मुख्य डिस्पोजल तक जाने वाली मेन सीवर लाइन में रुकावट बनी है। करीब 100 मीटर सीवर लाइन की रुकावट को तलाश उसे दूर करने के लिए पिछले एक माह से जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी और दिल्ली की टीम काम पर लगी है। मगर अभी तक सिर्फ 30 मीटर गहरी सीवरलाइन की सफाई ही हो पाई है। जिसके बाद भूमिगत जलस्तर ऊपर आने से सीवरलाइन में लीकेज से पानी आना नहीं रुक रहा है। इसके लिए आसपास बोरवेल लगाए हैं, जिनके जरिए भूमिगत जलस्तर को नीचे गिराया जा रहा है। यही हाल सरकुलर रोड हालुवास गेट मुख्य सीवर लाइन रुकावट का है। वहां पर भी भूमिगत जलस्तर नीचे गिराने के लिए बोरवेल लगे हैं, जिन्हें चौबीसों घंटे चलाया जा रहा है। हालुवास गेट पर भी तीन से चार दिन बाद काम शुरू होगा। फिलहाल दिनोद गेट पर भी काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
गहरी सीवर लाइन की रुकावट को दूर करने का काम चल रहा है। दिनोद गेट पर पेयजल लाइन की लीकेज रुक गई है वहीं गहरे सीवर लाइन में भूमिगत जलस्तर परेशानी बना है। जिसे नीचे गिराने के लिए बोरवेल लगे हैं। यहां पर तीन से चार दिन बाद फिर से काम शुरू किया जाएगा। अगर गहरे सीवरलाइन में पाइपलाइन डेमेज मिलती है तो फिर एक तरफ का रास्ता बंद कर खुदाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता शहरी सीवरेज शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed