फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: बुनियाद कार्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
03 फोटो सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बुनियाद कार्यक्रम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसमें दाखिला पाने वाले विद्यार्थी निशुल्क कोचिंग का लाभ उठा सकेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। पिछले साल जिले में चार कोचिंग सेंटरों पर 139 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। अब विभाग पिछले साल से दोगुना विद्यार्थियों को बुनियाद योजना में शामिल करने के लक्ष्य से जुटा है। इस साल कोचिंग सेंटर की भी संख्या बढ़कर सात की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देने के लिए सरकार ने बुनियाद योजना चलाई है। इसके तहत आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। जिन्हें नौवीं कक्षा में दाखिला के बाद 10वीं कक्षा तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। बुनियाद कार्यक्रम की पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी। बुनियाद लेवल 1 की परीक्षा सात फरवरी को होगी इसका परिणाम 14 फरवरी को जारी होगा। इसी कड़ी में लेवल 2 की परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी और 27 फरवरी को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

लेवल 3 में मोटिवेशनल सेमीनार और मूल्यांकन होगा जो एक मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद 16 से 22 अप्रैल तक चयनित छात्रों के दाखिले होंगे और 24 अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी। इसी तरह दूसरे फेज में 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें टॉप 400 छात्रों को ऑफलाइन और वेटिंग के 200 छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले
बुनियाद कार्यक्रम के तहत आठवीं कक्षा में बढ़ने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना जरूरी है। इसके लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि है। पिछले दिनों विद्यार्थी, अभिभावक व स्कूल मुखियाओं की बैठक भी ली थी, जिसमें उन्हें बुनियाद कार्यक्रम के फायदे गिनवाएं थे। यह काफी अच्छी योजना है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी मेडिकल और इंजीनियरिंग की शुल्क कोचिंग ले सकेंगे।
- रोहित इंदौरा, नोडल ऑफिसर, बुनियाद योजना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed