फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: बड़ेसरा हत्याकांड मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने बड़ेसरा हत्याकांड के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरखी दादरी के गांव भागवी निवासी शैनेश उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गत 16 नवंबर की रात को महेंद्र व अजीत खेत से घर आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार कुछ युवकों ने उनके ऊपर फायर कर दिया। जिसमें महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी मामले में पुलिस ने बवानीखेड़ा थाना में हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था और इस मामले के मुख्य आरोपी सिल्कराम सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी मामले में आगे कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई सत्यवान ने 20 जनवरी को छठे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इस मामले के मुख्य आरोपी सिल्कराम को 87 हजार रुपये में तीन पिस्तौल, एक देसी कट्टा व कारतूस मध्यप्रदेश से दिलवाए थे। आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed