फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

सास की शिकायत पर दो चिकित्सकों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। गर्भवती का गलत ऑपरेशन करने से नवजात शिशु व महिला की मौत मामले में सास की शिकायत पर शहर के निजी अस्पताल के दो चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शहर के औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में मंढाणा निवासी उषा ने बताया कि उसकी पुत्रवधू अनीता की गत अगस्त 2021 में डिलीवरी होनी थी। वो डिलीवरी के लिए अपनी पुत्रवधू को रोहतक गेट स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए। डिलीवरी के लिए चिकित्सक ने उनसे एक लाख रुपये लिए और इस रकम की रसीद उनको नहीं सौंपी। इसके अलावा उन्होंने शिकायत में बताया कि चिकित्सक ने उसकी पुत्रवधू का गलत ऑपरेशन कर दिया। जिसके बाद उसकी पुत्रवधू बेहोश हो गई और कोमा में चली गई। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने उसकी पुत्रवधू को जबरदस्ती रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, जब परिजन अस्पताल में दी गई फीस की रसीद लेने जाते तो आरोपी चिकित्सक उनके साथ गाली-गलौज करता।
विज्ञापन

उषा ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा संदीप अनपढ़ और दिव्यांग है। उषा का आरोप है कि पांच अगस्त 2021 को उसकी पुत्रवधू अनीता ने निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद से ही उसकी पुत्रवधू को होश नहीं आया था। बाद में उसकी पुत्रवधू को रोहतक पीजीआई भेजा तो वहां पर भी उसको होश नहीं आया। उन्हें इलाज से जुड़ी कोई फाइल व दस्तावेज तक नहीं दिखाए। रोहतक पीजीआई में नवजात बच्ची व कोमा में गई महिला की मौत हो गई। मामले की शिकायत सीएमओ को भी दी गई। सीएमओ कार्यालय द्वारा मामले की जांच कराई गई जिसमें चिकित्सक की लापरवाही उजागर हुई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत पर औद्योगिक पुलिस थाना में उषा की शिकायत पर आरोपी चिकित्सक डॉ गौरव व डॉ अनिल कुमार गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed