फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

त्योहारी सीजन : शहर के चौक चौराहों पर मुस्तैद हुई पुलिस, बाजारों में की बैरिकेडिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
01 फोटो घंटाघर से सराय चौपटा बाजार को जाने वाले मार्ग पर त्यौहारी सीजन के चलते बेरिकेट्स लगाता पुल? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। त्योहारी सीजन में शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद हो गई है, वहीं बाजारों में भी बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस बाजारों में मचान पर सुरक्षा की कमान संभालेगी। जिस पर बैठा सुरक्षा प्रहरी दूरबीन से पैनी नजर रखेगा। वहीं नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों व अतिक्रमण पर भी नजर रखी जाएगी। दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को लेकर जिले भर में 12 नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। त्योहार के दौरान बाजारों में भी लोगों की भीड़ बढ़ रही हैं वहीं करोड़ों का कारोबार भी हो रहा है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस हर मुख्य जगहों पर मुस्तैद की गई है। जिले की सभी सीमाओं पर भी नाकेबंदी की गई हैं। बाहर से जिले में प्रवेश करने और जिले से बाहर जाने वालों पर भी निगरानी की जा रही है। जैसे-जैसे दशहरा और दीपावली नजदीक आ रही है, उसी के साथ पुलिस का सुरक्षा घेरा भी मजबूत किया जा रहा है। हालांकि अभी तक जिले में कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के साथ साथ सादी वर्दी में जवानों और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों में सुरक्षा रहेगी मजबूत
जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में मचान से सुरक्षा की कमान संभाली जाएगी। इसके लिए शहर के बाजारों में जगहों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जहां मचान लगाई जाएंगी। इन मचानों पर पुलिस के जवान दूरबीन से बाजारों की भीड़ पर दूर तक निगरानी रख पाएंगे। दशहरे के बाद से ही बाजारों में दीपावली की खरीददारी शुरू हो जाएगी, जिससे बाजारों में भी भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधि व संदिग्ध लोगों पर भी रहेगी पैनी नजर
त्योहारी सीजन के दौरान अक्सर अपराधों के ज्यादा सक्रिय होने का अंदेशा रहता है। ऐसे में पुलिस बाजारों में खास तौर पर संदिग्ध गतिविधियों व संदिग्ध लोगों पर भी पैनी नजर बनाए रखेगी। इसके लिए व्यापारिक संगठनों के लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा। वहीं बाजारों में सीसीटीवी कैमरों के संचालन पर भी विशेष दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

त्योहारों के दौरान जिले के सभी पुलिस थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि वे अपने इलाके में गश्त पड़ताल बढ़ाएं और भीड़ भरे बाजारों में नजर रखी जाएगी। मुख्य बाजारों में मचान लगाई जाएगी। सादी वर्दी में भी पुलिस द्वारा निगरानी की जाएगी।
-अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed