फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

कुख्यात गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा के भिवानी आवास पर पसरा सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
26ए फोटो पुलिस कस्टडी से टीनु हरियाणा के फरार होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक अकाउं - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा पिछले 11 साल से अपराध की दुनिया में खौफ का दूसरा पर्याय बन चुका था। जिसके भिवानी स्थित तेजीवाड़ा स्थित आवास पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) ने भी छापा मारा था। इस दौरान टीम ने टीनू हरियाणा के परिजनों से कई घंटे तक बातचीत की थी और टीम टीनू के घर से जरूरी कागजात भी अपने साथ लेकर गई थी। शनिवार रात को कुख्यात गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू पंजाब पुलिस हिरासत से फरार होने और रविवार को उसके एनकाउंटर की खबर के बाद से ही भिवानी के तेजीवाड़ा स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा है। परिजनों का कुछ पता नहीं है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में टीनू हरियाणा के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, रंगदारी सहित आर्म्स एक्ट के 32 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा करीब 11 साल पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था। नवंबर 2017 में भिवानी के चिड़ियाघर मोड़ स्थित एक जिमखाना में बंटी मास्टर की गोली मारकर हत्या की वारदात को भी टीनू ने अपने दोस्त संपत नेहरा के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इसके बाद टीनू हरियाणा ने भिवानी के महम गेट स्थित खरोलिया मेडिकल हॉल संचालक से भी 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। टीनू का नाम पंजाब के कोटक पुरा की नई अनाज मंडी में हुई गैंगवार में भी सामने आया था। जिसमें पंजाब के गैंगस्टर लवी डियोडा की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। टीनू के खिलाफ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ में हत्या के करीब 10 और हत्या प्रयास के करीब 15 केस दर्ज हैं। कुख्यात टीनू पर कुल 32 आपराधिक केस दर्ज हैं। हाल ही में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आने और अभिनेता सलमान खान की रेकी के बाद एनआईए ने टीनू के भिवानी के तेलीवाड़ा क्षेत्र स्थित मकान में भी छापा मारा और यहां पर परिजनों से कई घंटों की पूछताछ और जांच की गई।
विज्ञापन

टीनू को अलग-अलग मामलों में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चल रही थी पूछताछ
दीपक उर्फ टीनू हरियाणा को बंगलूरू से स्पेशल टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ उसका एक साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आया था। उसके बाद पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की पुलिस टीनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर रही थी। टीनू फिलहाल कपूरथला की जेल में बंद था। जिसे पंजाब पुलिस शनिवार देर रात को मानसा लेकर जा रही थी कि इसी दौरान वह चकमा देकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीनू के भाई को भी बहादुरगढ़ पुलिस ने था पकड़ा
कुख्यात गैंगस्टर टीनू के भाई को भी कुछ अर्से पहले नशे के पदार्थ के साथ बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एनआईए की टीम की कार्रवाई हुई थी। जिसमें टीम ने उसके भाई की भूमिका को भी विस्तार से खंगाला था।
लड़ाई-झगड़े से हुई शुरुआत फिर बन गया कुख्यात गैंगस्टर
तेलीवाड़ा निवासी दीपक उर्फ टीनू हरियाणा पर 2013 में शहर थाना पुलिस में लड़ाई झगड़ा और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद तो उसने अपराध की दुनिया में 11 साल का लंबा सफर तय कर डाला और कुख्यात गैंगस्टर बन गया। इसके बाद तो भिवानी में भी बंटी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास व गोली चलाकर दहशत फैलाने सहित रंगदारी मांगने के कई केस दर्ज हुए हैं।
सोशल मीडिया पर टीनू हरियाणा के नाम से कई अकाउंट भी सक्रिय
टीनू हरियाणा के नाम से सोशल मीडिया, फेसबुक पर भी कई अकाउंट सक्रिय हैं। जिन्हें लगातार अपडेट भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर टीनू को कहीं जेल में बंद तो कहीं दोस्तों के जन्मदिन की बधाई जैसे संदेश भी दिए जा रहे हैं। वहीं पुलिस हिरासत में टीनू की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि उसके अधिकारिक अकाउंट की कोई पुष्टि नहीं है।
परिवार में हैं तीन भाई व माता-पिता
टीनू हरियाणा का परिवार भिवानी के तेलीवाड़ा में रहता है। दीपक कुमार उर्फ टीनू तीन भाई हैं। उसके माता-पिता और दो भाई व भाभी के अलावा परिवार में छोटे बच्चे भी हैं। पिछले कुछ अर्से में दीपक उर्फ टीनू के शहर में अन्य जगह भी कई प्रॉपर्टी बताई जा रही हैं।

कुख्यात गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा पर भिवानी सहित अन्य प्रांतों में 32 आपराधिक केस दर्ज हैं। भिवानी में टीनू पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं। टीनू हरियाणा के एनकाउंटर की हमारे पास अभी तक कोई भी अधिकारिक सूचना नहीं आई है।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
ये हैं टीनू हरियाणा पर आपराधिक केस दर्ज
थाना - केस - साल
1. शहर थाना भिवानी- लड़ाई झगड़ा - 20 दिसंबर 2013
2. शहर थाना भिवानी- झगड़ा व आर्म्स एक्ट- चार अगस्त 2014
3. शहर थाना अंबाला- लूटपाट- 10 अगस्त 2014
4. शहर थाना पुलिस- भगोड़ा करार- 25 जुलाई 2016
5. नाथश्री चौपटा सिरसा- हथियार के बल पर लूट- 22 नवंबर 2015
6. चंडीमंदिर थाना पंचकूला- अंदर घुसकर चोरी- 27 दिसंबर 2015
7. चंडीमंदिर थाना पंचकूला- हथियार के बल पर लूट- 13 फरवरी 2016
8. शहर थाना पुलिस भिवानी- भगोड़ा करार- 16 अगस्त 2016
09. सिविल लाइन थाना भिवानी- लड़ाई-झगड़ा- 25 जून 2014
10. सिविल लाइन थाना भिवानी- हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट- 06 दिसंबर 2017
11. सिविल लाइन थाना भिवानी- हत्या, आर्म्स एक्ट- एक नवंबर 2017
12. शहर थाना पुलिस भिवानी- हत्या प्रयास, आर्र्म्स एक्ट- 6 अगस्त 2017
13. सदर पुलिस थाना भिवानी- लड़ाई झगड़ा- 25 जनवरी 2014
14. शहर थाना पुलिस भिवानी- रंगदारी मांगने- 20 सितंबर 2017
15. सदर थाना अंबाला- लूट व आर्र्म्स एक्ट- 18 सितंबर 2015
16. नारायणगढ़ अंबाला थाना- अंदर घुसकर चोरी- 20 दिसंबर 2015
17. रायगढ़ चुरु राजस्थान थाना- डकैती व हत्या प्रयास, आर्र्म्स एक्ट- 29 अगस्त 2017
18. बिंदापुर दिल्ली पुलिस थाना- हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट- 21 नवंबर 2017
19. कोटकापुर फरीदकोट पंजाब थाना- हत्या व आर्र्म्स एक्ट- 15 जुलाई 2015
20. जीजीएन गुरुग्राम थाना- लूट- 14 जनवरी 2015
21. कालका पंचकूला थाना- डकैती व आर्म्स एक्ट- 12 फरवरी 2016
22. डेरा बसी पटियाला थाना- हत्या प्रयास, लूट व आर्म्स एक्ट- 7 सितंबर 2017
23. डेरा बसी पटियाला थाना- चोरी- एक दिसंबर 2015
24. डेरा बसी पटियाला थाना- चोरी- एक अगस्त 2015
25. शहर थाना भिवानी- लूट- 6 दिसंबर 2017
26. शहर थाना भिवानी- भगोड़ा करार- 07 जनवरी 2018
27. सदर पुलिस थाना रोहतक- डकैती, आर्र्म्स एक्ट- 29 नवंबर 2017
28. नारायणगढ़ अंबाला थाना- भगोड़ा करार- 31 जुलाई 2018
29. बनूद थाना पटियाला- हत्या व आर्र्म्स एक्ट- 7 सितंबर 2017
30. सेक्टर 5 पंचकूला थाना- हत्या प्रयास व आर्र्म्स एक्ट- 3 जुलाई 2017
31. बहरमपुर गुरुदासपुर पंजाब थाना- एनडीपीसी एक्ट- 10 जनवरी 2021
32. सदर थाना थानेसर कुरुक्षेत्र- आर्म्स एक्ट- 9 अप्रैल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed