{"_id":"632773e11ea176779b2cfad2","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr642259766","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हड़ताल पर आढ़ती, किसानों को दी फसल नहीं लाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हड़ताल पर आढ़ती, किसानों को दी फसल नहीं लाने की सलाह
विज्ञापन
25 फोटो लोहारू रोड स्थित नई अनाज मंडी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर आढ़ती अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल करने जा रहे हैं। आढ़तियों ने साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान अनाज मंडी में खरीद व अन्य कार्य ठप रहेंगे। भिवानी में 150 आढ़ती हैं, जिन्होंने कहा कि न बाजरा खरीदेंगे न कपास। उन्होंने किसानों को फसल नहीं लाने की सलाह दी है।
आढ़तियों की मुख्य मांग है कि उन्हें कमीशन पूरा दिया जाए। गेहूं का केवल 46 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन दिया गया, जबकि उनका कमीशन 51 रुपये प्रति क्विंटल बनता है। वहीं मार्केट फीस भी अधिक बढ़ाई जा रही है। हरियाणा में आढ़तियों पर चार प्रतिशत मार्केट फीस लगाई जा रही है, जबकि दिल्ली व राजस्थान में मार्केट फीस मात्र एक प्रतिशत है, इस कारण आढ़तियों में रोष है।
भिवानी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार ई-नेम पोर्टल के माध्यम से आढ़तियों व किसानों के हितों का हनन कर रही है। ई-नेम पोर्टल के माध्यम से जब किसान अनाज लेकर मंडी में पहुंचेगा तो पहले मार्केट कमेटी उस अनाज की जांच करेगी और उसके बाद पोर्टल पर चढ़ाएगी। इसके बाद पोर्टल से जो भी आढ़ती चाहे वह खरीद सकता है। इससे अनाज उठान में देरी होगी और किसानों को समय पर भुगतान भी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
तोशाम अनाजमंडी के आढ़ती आज से रहेंगे हड़ताल पर
तोशाम। 19 सितंबर सोमवार से तोशाम अनाज मंडी की आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान चेतन शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने सभी किसानों से निवेदन करते हुए कहा कि 19 सितंबर से मंडियों में अपनी फसल लेकर न आएं। जब तक हरियाणा सरकार आढ़तियों की सभी मांगों को नहीं मानती तब तक सभी आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।