फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

बाइक से घर लौटते समय मिस्त्री की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव हालुवास के समीप बाइक से घर जा रहे एक मिस्त्री की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज हुआ है। वहीं, सदर पुलिस ने रविवार को शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव निमड़ीवाली निवासी जयसिंह ने बताया कि वह दसवीं पास है और गांव में ही मेहनत-मजदूरी का काम करता है। वे तीन भाई हैं, सबसे बड़ा इकबाल, उससे छोटा जय सिंह व सबसे छोटा छोटेलाल। उसका भाई 42 वर्षीय छोटे लाल मिस्त्री का काम भिवानी में करता था। जिसकी छोटू मिस्त्री के नाम से भिवानी में दुकान है। जय सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी बाइक पर उसका भाई छोटू गांव निमड़ीवाली आ रहा था। उसके साथ गांव का ही बलजीत दूसरी बाइक पर था। जब उसका भाई गांव हालुवास के वाटर वर्क्स के सामने सड़क पर बने गड्ढ़े के पास पहुंचा तो पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार से आई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की ट्रॉली गड्ढ़े में उछलकर उसके भाई की बाइक से जा टकराई। पुलिस की मौके पर गाड़ी आई और उसके भाई को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed