{"_id":"63277271ac00cc5bd4113508","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr642259583","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक करने के मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक करने के मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। थाना बहल पुलिस ने गांव मंढोली कलां में 12वीं के हिंदी के पेपर लीक करने के मामले में पांचवें आरोपी निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
मामला 30 मार्च का है। जहां नकल के चलते केंद्र अधीक्षक गांव मंढोली कला ने थाना बहल पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें केंद्र अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च को गांव मंढोली कला में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के हिंदी का पेपर था। सचिव फ्लाइंग के निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर खड़े दो व्यक्तियों से मोबाइल फोन लिए गए थे, जिन्होंने उस दिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के हिंदी के पेपर को व्हाट्सएप के माध्यम से पेपर मंगवा कर लीक आउट करके बच्चों को नकल पहुंचाई थी। जो इस शिकायत पर पुलिस के द्वारा संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना बहल में पंजीबद्ध किया था।
17 सितंबर को मामले में कार्रवाई करते हुए प्रबंधक थाना बहल महेंद्र सिंह ने 12वीं कक्षा के हिंदी के पेपर को लीक करने व नकल पहुंचाने के मामले मे पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनजीत वासी तलवानी के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।